Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

मुख्य सचिव ने वस्त्र इंडस्ट्री का किया अवलोकन, आज है मेरी पहली फील्ड विजिट, वस्त्र इंडस्ट्री के लिए "टैक्सटाइल रिसर्च" है वेरी इंपॉर्टेंट 


मुख्य सचिव ने वस्त्र इंडस्ट्री का किया अवलोकन, आज है मेरी पहली फील्ड विजिट, वस्त्र इंडस्ट्री के लिए "टैक्सटाइल रिसर्च" है वेरी इंपॉर्टेंट 

 भीलवाड़ा: प्रदेश के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शुक्रवार को भीलवाड़ा में वस्त्र इंडस्ट्री का अवलोकन करने के बाद उद्यमियों और किसानो से संवाद करते हुए कहा कि भीलवाड़ा में कपास का एरिया बढा है कपास के साथ मेरा लंबा जुड़ाव रहा वही जिस तरह बिहार में मखाना का यंग कलेक्टर ने शुरुआत की आज बिहार में मखाना बोर्ड बना हुआ है उसी प्रकार भीलवाड़ा में भी वस्त्र इंडस्ट्री आगे बढ़ रही है भीलवाड़ा में यार्न एक्सपोर्ट वेरी सक्सेसफुल है साथ ही मुख्य सचिव ने कहा कि टेक्सटाइल क्षेत्र के लिए "टैक्सटाइल रिसर्च"  वेरी इंपॉर्टेंट है इसके लिए भीलवाड़ा में ग्लोबल कॉन्फ्रेंस पूरे विश्व की आयोजित करनी चाहिए जिसमें टेक्सटाइल से जुड़े विशेषज्ञ शिरकत करें वही आजादी का आंदोलन भी कपास बना था भीलवाड़ा में भी अब कपास की प्रचुर मात्रा में खेती हो रही है वही मुख्यमंत्री ने दो दिन पूर्व ही इंडस्ट्रियल पार्क पॉलिसी वर्ष 2026 लांच की थी इससे वस्त्र उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।

प्रदेश के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास शुक्रवार को एक दिवसीय भीलवाड़ा जिले के प्रवास पर रहे जहां भीलवाड़ा सर्किट हाउस पर पहुंचने पर भीलवाड़ा जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू व एसपी धर्मेंद्र सिंह ने अगवानी की उसके बाद मुख्य सचिव ने भीलवाड़ा शहर के चित्तौड़गढ़ रोड स्थित नितिन स्पिनर्स इंडस्ट्री का अवलोकन कर वस्त्र उद्यमियो और किसानों से संवाद किया। 

जहां मुख्य सचिव ने प्रेस से मुखातिब होते हुए कहा कि राजस्थान में आज मेरा पहला फील्ड विजिट है 22 वर्ष की उम्र में मै भीलवाड़ा पोस्टेड था प्रधानमंत्री का कहना है कि सीनियर ऑफिसर वापस उस इलाके में जाए जिस इलाके में आप सबसे पहले पोस्टेड थे क्या क्रांतिकारी ग्रोथ देखी जा रही है आज भीलवाड़ा में देखा गया की पहले 60 हजार के आस-पास स्पिंडल थे आज 15 लाख स्पिडल है अब हम 50 लाख स्पिंडल का विजन रखते हैं वो वर्ष 2047 विकसित भारत और विकसित राजस्थान के अंतर्गत है वहीं विकसित राजस्थान के लिए राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार द्वारा  "इंडस्ट्रियल पार्क पॉलिसी 2026" दो दिन पहले लांच की थी उससे पहले पिछले वर्ष दिसंबर में टेक्सटाइल एण्ड अपरेल पॉलिसी 2025 लागू की थी इसके लिए भीलवाड़ा जिले के रूपाहेली में टेक्सटाइल पॉलिसी कैसे बढोतरी हो टेक्सटाइल इंडस्ट्री में इंटिग्रेटड टेक्सटाइल का ग्रोथ किस प्रकार हो उसका फॉलोअप एक्शन करेगे वही एक्स्ट्रा ईएलएस कॉटन 30 हजार हेक्टेयर भीलवाड़ा और 11 हजार हेक्टेयर बांसवाड़ा में कपास की खेती हो रही है इस खेती को और कैसे बढ़ोतरी किया जाए कमिश्नर एग्रीकल्चर , कॉटन कॉरपोरेशन इंडिया के साथ ही जिनिग फैक्ट्री के साथ बैठक करेंगे बहुत सारे ग्रोथ पोटेशियन दिखा है ओर जो दो पॉलिसी मुख्यमंत्री ने लांच की इसके अंतर्गत हम आगे बढ़ेंगे।