भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। शहर के चित्तौड़ रोड स्थित लाइफ स्टाइल विलास कॉलोनी में महिला मंडल द्वारा गणगौर का सिंजारा श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा और 16 श्रृंगार करके लोकगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हमारी समृद्ध संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। ईश्वर गणगौर को भोग लगाकर महिलाओं ने गणगौर के गीतों पर नृत्य किया ईश्वर गणगौर की प्रतिमाओं का विधि विधान से पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने गणगौर के पारंपरिक दोहे भी गाए अंत में प्रसाद वितरण के साथ सभी ने आपस में शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नीलू मालू, दीपिका अग्रवाल, शारदा अग्रवाल, डोली अग्रवाल, आर्ची अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, मधु जैन, सविता कोठारी सहित कई महिलाए उपस्थित थी।


Social Plugin