Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

होली मिलन समाज में एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है : सुरेंद्र जैन


जायंट्स द्वारा होली मिलन समारोह  आयोजित

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। जायंट्स द्वारा शास्त्री नगर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप भीलवाड़ा के संस्थापक सुरेंद्र जैन ने कहा कि इस तरह के मिलन समारोह समाज में एकता प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। धीरे धीरे जल संरक्षण की और भी जागरूकता बढ़ रही है केवल गुलाल से होली खेली जा रही है। इस अवसर पर जायंट्स संकल्प कोषाध्यक्ष मधु जैन, अमित-अलका, निरंजन पर्मिला, प्रदीप-अन्नू अभिषेक आंकक्षा, अपेक्षा सौरभ  नितिन मैना तरुण कविता बडजात्या प्रिया अभिषेक, मनीष टीना कशिश-स्वीटी आदि सदस्य उपस्थित थे। संचालन बुलबुल जैन ने किया।