Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

बीगोद माहेश्वरी महिला मंडल ने हर्षाेल्लास से मनाया फागोेत्सव, ठाकुरजी की रेवाड़ी के साथ निकाली शोभायात्रा


सदस्याओ ने ठाकुर जी के संग खेली फूलों और गुलाल से होली, डीजे की धुन पर किया जमकर नृत्य

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। जिले के बीगोद कस्बे में नगर माहेश्वरी सभा के तत्वाधान में बीगोद माहेश्वरी महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती सीमा मूंदड़ा और मंत्री अक्षिता सोडाणी के सानिध्य में महिलाओं द्वारा फाग महोत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। चारभुजा नाथ मंदिर से ठाकुर जी की रेवाड़ी के साथ शोभायात्रा निकाली गई और ठाकुर जी के संग फूलों और गुलाल से होली खेली गई। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष इंदिरा राठी, कोषाध्यक्ष संगीता बांगड, गीता देवी सोडाणी, प्रेम देवी मुंदडा, सुशीला देवी सोडाणी, गायत्री देवी मुंदड़ा, आशा मुंदड़ा, सीमा मुंदड़ा, चेतना मुंदड़ा, माया सोडानी, गायत्री सोडानी, अरुणा सोडाणी सहित कई महिलाएं सदस्याओ के साथ ही पुरुष वर्ग नवयुवक मंडल, बालिका मंडल के प्रदाधिकारी भी मौजूद रहे। महिलाओं द्वारा डीजे की धुन पर भजनों पर जमकर नृत्य किया। अंत में स्नेह भोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।