भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। कोहिनूर सेवा समिति भीलवाड़ा (कोहिनूर ग्रुप इन राजस्थान) के तत्वावधान में समिति की ऑफिशियल मीटिंग श्री चारभुजा नाथ बड़ा मंदिर पर आयोजित की गई। समिति के प्रदेश संयोजक कवि रामनिवास रोनी राज ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ राजेंद्र सिंह देश प्रेमी की सरस्वती वदंना से हुआ। समारोह की अध्यक्षता पूर्व सभापति मंजू पोखरणा ने की। विशिष्ट अतिथि समाज सेवक ओमप्रकाश काबरा थे। इस अवसर पर जिला कारागृह भीलवाड़ा के जेलर हीरालाल गुर्जर को उनकी सहजता-सरलता-मधुरता-आकर्षक कार्यशैली व बंदी भाइयों के कल्याण व उनकी सुख सुविधा-देखरेख तथा उदारता जैसे गुणो की सराहना करते हुए समिति ने शाल ओढाकर, पगड़ी पहनाकर उनका भाव भिना स्वागत-सम्मान किया। समारोह का संचालन कवि रामनिवास रोनी राज ने किया। इस अवसर पर गौ भक्त मंडली के दर्जनों गौ भक्त उपस्थित थे। पंकज रूणवाल, वैभव रूणवाल, सांसद प्रत्याशी राजेश पाटनी, ममता शर्मा, सीमा रूणवाल, एडवोकेट ज्योति पाराशर, योगिता सुराणा, गौ भक्त मंडली के किशन बुला, पवन रूणवाल, राजेश सर्वा, शिव प्रकाश टेलर, राजेंद्र कोठारी, अतुल सुराणा, जगदीश नुवाल आदि मौजूद थे। अंत में शहर अध्यक्ष महंत प्रकाश नकवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Social Plugin