Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

नणंद भौजाई महिला मंडल ने मनाया फूलों संगफाग महोत्सव,ठाकुरजी संग खेली फूलों की होली

 

 

 

 

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) फाल्गुन मास की मस्ती और श्याम भक्ति के रंग में सराबोर होकर नणंद भौजाई महिला मंडल द्वारा शहर के चारभुजा नाथ बडे मंदिर में फूलों के संग फाग महोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओ सहित श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी संग फूलों की होली खेलकर फाग का आनंद लिया। मंडल की साधना बाहेती ने बताया कि ननद भाभी मंडल के द्वारा के फाग महोत्सव की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद होली खेल रहे बांके बिहारी रे, आज रंग बरस रहा और फागण आयो रे, म्हाने खाटू बुलायो रे, रंग मत डाले सांवरिया, आज बीरज में होली रे रसिया भजनों पर भक्ति रस में सरोबार श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण बनी महिलाओं के साथ फागुनी गीतों पर जमकर नृत्य किया। कान्हा और खाटू श्याम के जयकारों के बीच महिलाओं ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा की और अबीर-गुलाल उड़ाकर उत्सव की खुशियां बांटी। भजन कीर्तन की सभी महिलाओं ने फागण की साड़ी पहनी। गायक कलाकारों द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुति दी गई। मंडल के द्वारा मन्दिर परिसर को सजाया गया। सभी भक्तों को भगवान की आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान राधा-कृष्ण के रूप में मधु लाहोटी, ज्योति चेचाणी राधा सीमा लढा मोनिका डाड कृष्ण बनी। इस आनंदमयी उत्सव में मंडल की रतनदेवी काबरा, आराधना पोरवाल, बबीता काबरा, संगीता काबरा, लीला काबरा, सीमा लढा, विधा पोरवाल, लाड़ बियाणी, शकुंतला अजमेरा, निर्मला अजमेरा, सूरज काबरा, आशा काबरा, चन्दा मुंदड़ा, द्वारिका गग्गड़ सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय महिलाएं भी उपस्थित रही। मंडल के सदस्यों ने बताया कि इस वार्षिक फागोत्सव का उद्देश्य आपसी प्रेम और भक्ति भाव को बढ़ावा देना है।