Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

नौगांवा सांवरिया सेठ मंदिर में अब ड्रेस कोड लागू, उत्सवों में भारतीय परिवेश अनिवार्य

 

 

श्री सांवलिया सेठ मंदिर ट्रस्ट की बैठक संपन्न, लिए कई महत्वपूर्ण फैसले

 

 

27 मार्च से जोधपुर के गोवत्स राधाकृष्ण महाराज के सानिध्य में भागवत समरसता का होगा आयोजन

 

                 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)  श्री सांवरिया सेठ मंदिर ट्रस्ट की बैठक गोविंद प्रसाद सोडाणी की अध्यक्षता में रविवार रात्रि मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई।  बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। मंदिर की मर्यादा बनाए रखने के लिए अब सभी 8 प्रमुख उत्सवों में अभिषेक और हवन में बैठने वाले कार्यकर्ताओं यजमानों के लिए भारतीय परिवेश अनिवार्य कर दिया गया है। श्रद्धालुओं को व्यवस्थित दर्शन करवाने की जिम्मेदारी सुनील नवाल को सौंपी गई। पिछले कार्यक्रमों की कमियों को सुधारने के निर्देश दिए गए। आगामी 27 मार्च से जोधपुर के गोवत्स राधाकृष्ण महाराज के सानिध्य में भागवत समरसता आयोजन होगा। मनीष बहेडिया को संयोजक गिरिराज काबरा, सोहनलाल गहलोत, मदन गोपाल कालरा को सह-संयोजक बनाया गया है। आयोजन के दौरान 6 गांवों में प्रभात फेरियां निकलेंगी और श्रद्धालुओं के लिए बसों की व्यवस्था रहेगी। व्यवस्थाओं को लेकर 35 समितियां का गठन किया गया है। संरक्षक डीपी अग्रवाल महामंत्री कैलाश डाड ने दानपेटी और क्यूआर कोड से प्राप्त दान राशि का पूरा ब्यौरा बैठक में रखा। विशेष आमंत्रित सदस्य सुरेश भाई ने समरसता पर जोर दिया, वहीं भंवरलाल मनीष बहेडिया ने भक्तों के लिए प्रसाद व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही।