Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

दैनिक दिनचर्या में शामिल करना शारीरिक और मानसिक ताजगी के लिए अनिवार्य है खेल: वरुण लढा

सुदिवा, खेल महोत्सव का हुआ भव्य समापन समारोह आयोजित, 65 स्टाफ सदस्यों ने लिया भाग


विजेता और उपविजेता टीम के सभी सदस्यों को चेयरमैन जेसी लढा और मैनेजिंग डायरेक्टर वरुण लढा द्वारा ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
खेल को दैनिक दिनचर्या में शामिल करना शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक ताजगी के लिए अनिवार्य है। यह अनुशासन, टीम वर्क और जीवन में संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। यह बात सुदिवा स्पिनर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर वरुण लढा ने सुदिवा, खेल महोत्सव के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए कही। इससे पुर्व भीलवाड़ा में पर्यावरण संवर्धन के तत्वाधान में सुदिवा स्पिनर्स प्राइवेट लिमिटेड सरेरी में आयोजित हो रहे खेल महोत्सव का भव्य समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में संस्थान के चेयरमैन जेसी लढा और मैनेजिंग डायरेक्टर वरुण लढा ने जिला मुख्यालय (क्रीड़ा भारती) से बुलाये गए सभी निर्णायक सदस्यों, को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। संस्थान में आयोजित हो रहे इस खेल महोत्सव में इनडोर खेल शतरंज, कैरम, बैडमिंटन और टेबल टेनिस सभी खेल संस्थान के सामुदायिक विकास भवन में खेले गए जिसमे संस्थान के कुल 65 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया जिसका कुशल संचालन संस्थान द्वारा बुलाये गए (क्रीड़ा भारती) भीलवाड़ा के सभी अनुभवी निर्णायक राजेन्द्र कुमार काबरा, राजेश सोमानी, मुकेश सोमानी, पदम कुमार जैन, एवम विजय कुमार की देखरेख में सम्पन्न हुआ। उक्त आयोजित खेल महोत्सव में बैडमिंटन के खेल में विजेता टीम में चेतन सिंह रावत (अकॉउंट्स विभाग) और उनके सहयोगी रोहित छिपा (ओपन एन्ड पैकिंग) रहे, और उपविजेता टीम में नवीन जांगिड़( आई. टी. विभाग) और नवीन खाती (प्रोडक्शन पोस्ट स्पिनिंग विभाग) रहे। वर्ष 2024-25 में आयोजित किये गए खेल महोत्सव में शतरंज के विजेता पवन व्यास (क्वालिटी कंट्रोल विभाग) इस वर्ष भी शतरंज के चैम्पियन रहे और नवीन जांगिड़ (आई. टी. विभाग) उपविजेता रहे। कैरम के खेल में अक्षय जैन (टेक्निकल) एवं उनके सहयोगी अमित शर्मा (इंजीनियरिंग विभाग) की टीम विजेता एवं आशुतोष पांडेय (मानव संसाधन विभाग) और उनके सहयोगी अवधेश कुमार (क्वालिटी कंट्रोल विभाग) की टीम उपविजेता रही। टेबल टेनिस के खेल में एसके राय (परचेज विभाग) विजेता एवं वरुण लढा (मैनेजमेंट) उप विजेता रहे। खेल महोत्सव के सभी खेलों के विजेता और उपविजेता टीम के सभी सदस्यों को संस्थान के चेयरमैन जेसी लढा और संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर वरुण लढा द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, और सभी को बधाई दिया। खेल महोत्सव का सफल आयोजन एवं संचालन आशुतोष पांडेय (मानव संसाधन विभाग) एवं सहयोग नीरज सुखवाल ने किया।