विजय सिंह पथिक नगर माहेश्वरी महिला मंडल के चुनाव निर्विरोध हुए सम्पन्न
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) विजय सिंह पथिक नगर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा संजय कॉलोनी माहेश्वरी भवन में बसंत उत्सव के साथ मंडल की चयन प्रक्रिया का कार्यक्रम हुआ। चयन प्रक्रिया नगर माहेश्वरी महिला संस्थान के तत्वाधान में अध्यक्ष डॉ. सुमन सोनी एवं सचिव सोनल माहेश्वरी के निर्देशन में चुनाव अधिकारी श्रीमती वीणा मोदी एवं रेखा सोडाणी द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमन राठी, सचिव सरोज बांगड़, कोषाध्यक्ष मधु झंवर एवं संगठन मंत्री पुनीता माहेश्वरी का निर्विरोध चयन किया। प्रचार-प्रसार मंत्री अंजना माहेश्वरी ने बताया कि निवर्तमान अध्यक्ष सरिता झंवर के सानिध्य में मंडल की कार्यकारिणी गठित की गई। साथ ही सभी महिलाओं ने गेम खेले और अल्पाहार लिया। इस कार्यक्रम में आशा माहेश्वरी, चेतना बसेर, माया राठी, ममता देवपुरा, अंकित मालू, कविता दरगड, रेखा अटल, अनीता डागा, उषा सोमानी एवं मंजू बाहेती, ज्योति मालू रेखा असावा, शीतल मुंदड़ा सहित सभी सदस्यओं का सहयोग सराहनीय रहा। अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सभी उपस्थित सदस्याओं ने माला पहनाकर व मुँह मीठा कराकर उनके प्रति सम्मान और समर्थन व्यक्त किया गया।


Social Plugin