भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) श्री राम मंडल के 32 वे स्थापना दिवस पर 101 सदस्यों ने बीकानेर और चूरू जिला के प्रमुख धार्मिक दर्शनीय स्थलों की यात्रा की यात्रा गांधीनगर स्थित गणेश मंदिर से दो बसों से शुरू हुई। जिसे लालजी महाराज सूरास और विधायक अशोक कोठारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। मंडल अध्यक्ष शांति प्रकाश मोहता के नेतृत्व में सदस्यों ने पुनरासर धाम और इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर में सुंदरकांड पाठ किया अखंड जोत जलाकर शहर में सुख शांति और समृद्धि की कामना की। यात्रा के दौरान सदस्यों ने करणी माता, पूनरासर धाम, अंजनी माता बयाजी भेरूजी, लखासर भेरुजी, तोलियासर भेरूजी, आडसरमाता मंदिर में दर्शन किए। कार्यक्रम संयोजक रामावतार शर्मा यात्रा प्रभारी मुकेश वर्मा, संजय पारीक सदस्य मंगलचंद मिश्रा, किशन जाट, लोकेश कुदाल, हनुमान परिहार, राजपाल ढाका, बनवारी माली, सुभाष शर्मा, दिनेशचंद्र लखोटिया, बाबूलाल तिवारी, अशोक अग्रवाल, कमल चोटिया, राकेश राठी, गोपाल शर्मा, अनिल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, लकी सैनी, मनोज वैष्णव, रतन चौधरी, महेश शर्मा, रामकुमार शर्मा आदि ने सहयोग किया।