अंतर्राष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस पर कार्यशाला का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस पर कार्यशाला का आयोजन


 भीलवाड़ा - अंतर्राष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस की 'थीम 'बी पार्ट ऑफ द प्लान' पर स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल आसींद में छात्र-छात्रा कि कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जीव विज्ञान  के व्याख्याता डॉ. विकास टेलर ने विद्यार्थियों को बताया कि वर्तमान समय में मानवीय गतिविधियों के कारण जैव विविधता को अत्यधिक हानि हो रही है इससे बचने के लिए आम लोगों में जागरूकता एवं नैतिक दायित्व समझने की आवश्यकता है।  वनस्पति के साथ-साथ जंगली जीवों का संरक्षण भी अत्यधिक आवश्यक है। छात्र  छात्राओं ने विभिन्न प्रजातियों के जीव जंतुओं और पक्षियों के साथ पर्यावरण के बारे में सवाल जवाब किए ।