प्रदेश व जिला टीम ने निगम परिसर में किया सम्मान, शहर के विकास और स्वच्छता को लेकर जताई उम्मीद
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने भीलवाड़ा नगर निगम की नई जनप्रतिनिधि टीम के साथ शहर के विकास का एजेंडा जोड़ते हुए नवनिर्वाचित महापौर जसवंत कंवर और उपमहापौर राधेश्याम सोमानी का अभिनंदन किया। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन की ओर से निगम परिसर में हुए समारोह में प्रदेश व जिला पदाधिकारियों ने दोनों जनप्रतिनिधियों का साफा, उपरना एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया और स्वच्छता व शहर के समग्र विकास में सक्रिय सहयोग की अपेक्षा जताई। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश बुबना एवं भवानी शंकर दुदानी के नेतृत्व में आयोजित समारोह में महिला प्रदेश अध्यक्ष रूपा परसरामपुरिया, महिला महामंत्री नूतन सिंघला, रश्मी अग्रवाल, सरिता बेरिया सहित महिला प्रदेश कार्यकारिणी ने महापौर जसवंत कंवर का स्वागत किया। वहीं युवा प्रदेश महामंत्री पंकज अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल सहित युवा प्रदेश कार्यकारिणी ने उपमहापौर राधेश्याम सोमानी को उपरना ओढ़ाकर एवं मारवाड़ी साफा पहनाकर अभिनंदन किया। प्रदेश महामंत्री अमित नागौरी ने बताया कि समारोह में अग्रवाल समाज के प्रबुद्धजनों एवं पदाधिकारियों ने दोनों नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए शहर के विकास के लिए नई उम्मीद जताई। प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र मित्तल ने बताया कि समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश अग्रवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी देवेंद्र गोयल, मुकेश अग्रवाल (नेवरिया), सुमित सिंघला, पुखराज निमोदिया, सुभाष दुदानी, आशा निमोदिया, सीमा निमोदिया सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रदेश व जिला स्तर की विभिन्न टीमों की सामूहिक भागीदारी से सम्मेलन की संगठनात्मक एकजुटता भी नजर आई। समारोह के अंत में महापौर जसवंत कंवर एवं उपमहापौर राधेश्याम सोमानी ने अग्रवाल सम्मेलन की प्रदेश टीम का आभार जताया। उन्होंने नगर निगम को आदर्श एवं जनहितैषी संस्था बनाने तथा शहर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही समाजहित के कार्यों में प्रदेश टीम की ओर से दिए जाने वाले सुझावों और सहयोग पर हरसंभव सार्थक प्रयास करने का भरोसा दिलाया।




Social Plugin