Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

भीलवाड़ा में नए एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट के साथ लिवप्योर ने मजबूत की रिटेल मौजूदगी

 

 

नया आउटलेट लिवप्योर के तकनीक आधारित वॉटर, किचन और होम वेलनेस सॉल्यूशंस को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराएगा

 


मेंटेनेंस-फ्री वॉटर प्यूरीफायर से स्मार्ट चिमनी तक उत्पादों की पूरी रेंज उपलब्ध, लाइव डेमोंस्ट्रेशन से तकनीक समझ सकेंगे ग्राहक

 

 

                भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। स्मार्ट और तकनीक आधारित होम वेलनेस सॉल्यूशंस की बढ़ती मांग के बीच लिवप्योर ने भीलवाड़ा में अपने नए एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट (ईबीओ) की शुरुआत की है। इस स्टोर के जरिए शहरवासियों को लिवप्योर के वॉटर प्यूरिफायर, स्मार्ट अप्लायंसेज और होम वेलनेस उत्पादों की विस्तृत रेंज एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। राजस्थान में रिटेल नेटवर्क के विस्तार की दिशा में इसे कंपनी का महत्वपूर्ण कदम बताया गया है। नए आउटलेट में लिवप्योर के होम वेलनेस और स्मार्ट लिविंग पोर्टफोलियो को प्रदर्शित किया गया है। इसमें मेंटेनेंस-फ्री वॉटर प्यूरिफायर, क्लियरड्रॉप टेक्नोलॉजी, 2 एक्स फिल्टर लाइफ वॉटर प्यूरिफायर, वॉयस-इनेबल्ड चिमनी सहित आईओटी-इनेबल्ड, स्मार्ट और एनर्जी-एफिशिएंट अप्लायंसेज शामिल हैं। स्टोर में लाइव डेमोंस्ट्रेशन के जरिए ग्राहक उत्पादों की तकनीक, फीचर्स और उपयोगिता को करीब से समझ सकेंगे। लिवप्योर के मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश कौल ने कहा कि भीलवाड़ा में विस्तार कंपनी की रिटेल मौजूदगी मजबूत करने के साथ तकनीक आधारित समाधानों को उपभोक्ताओं के करीब लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि क्लियरड्रॉप टेक्नोलॉजी के जरिए कंपनी वॉटर प्यूरिफिकेशन को केवल बेसिक फिल्ट्रेशन तक सीमित रखने के बजाय उभरते प्रदूषकों से निपटने और स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। कौल ने कहा कि एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स पर ग्राहक उत्पादों को करीब से देखने के साथ उनके पीछे की तकनीक को समझ सकते हैं और यह जान सकते हैं कि ये समाधान दैनिक जीवन में किस तरह उपयोगी हो सकते हैं। भीलवाड़ा में आउटलेट की शुरुआत लिवप्योर की देश के बड़े महानगरों से आगे उभरते बाजारों में रिटेल पहुंच बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है। कंपनी के अनुसार, तकनीक आधारित होम सॉल्यूशंस की मांग बढ़ने के साथ वह ऑफलाइन रिटेल नेटवर्क का विस्तार कर रही है, ताकि ग्राहकों को खरीदारी से पहले उत्पादों को प्रत्यक्ष रूप से देखने और समझने का अवसर मिल सके। कंपनी की व्यापक विकास योजना के तहत अगले वित्तीय वर्ष में प्रमुख बाजारों में 100 एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट स्थापित करने की योजना है। इसके जरिए लिवप्योर अपने वेलनेस-केंद्रित उत्पादों की पहुंच बढ़ाने के साथ देश के विभिन्न क्षेत्रों में उपभोक्ताओं से अपना सीधा रिटेल संपर्क मजबूत करने की तैयारी में है।

 

 

 

Uploaded Image