दधीचि उद्यान में पूजा-अर्चना के बाद पौधे रोपे, आश्रम में दाधीचेश्वर भोलेनाथ का अभिषेक
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। महर्षि दधीचि जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जयंती पखवाड़े के तहत जिला दाधीच मंडल एवं युवा दाधीच प्रकोष्ठ की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। महर्षि दधीचि उद्यान में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वहीं दधीचि आश्रम में भगवान दाधीचेश्वर भोलेनाथ का अभिषेक कर विशेष श्रृंगार किया गया और सभी के स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम जिला दाधीच मंडल अध्यक्ष राजमल जोशी के सानिध्य में हुआ। पेच के बालाजी के मुख्य महंत आशुतोष शर्मा ने महर्षि दधीचि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उद्यान में पौधारोपण किया गया। आश्रम में पंडित नरेंद्र दाधीच एवं राहुल अंकित ने भगवान दाधीचेश्वर भोलेनाथ का विधिवत अभिषेक कराया। इसी क्रम में दधीचि आश्रम में बालक-बालिकाओं के लिए कविता प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। युवा प्रकोष्ठ के सीपी शर्मा ने बताया कि 3 से 10 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए प्रकृति, पर्यावरण एवं देशभक्ति विषय पर कविता प्रतियोगिता हुई। नन्हे प्रतिभागियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और देश प्रेम का संदेश दिया। वहीं 11 से 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने देशभक्ति विषय पर कविता प्रस्तुत कर प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम में जिला दाधीच मंडल महामंत्री सत्यदेव त्रिपाठी, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष कुश आचार्य, राजेश तिवारी, डॉ. राजश्री रतावा, अर्पिता दाधीच, आशा दाधीच, हरिप्रकाश कंठ, लोकेश भट्ट, अमित व्यास, आदित्य, आदित्य ओझा, वीरेंद्र शर्मा, नीरज दाधीच, रोहित दाधीच, राकेश दाधीच, अक्षय कंठ, लव आचार्य, नारायण दाधीच, जितेंद्र दाधीच, रवि त्रिपाठी, अनिल, जगदीश चंद्र, सीपी शर्मा, विक्रम दाधीच, ओम मिश्रा, कैलाश दाधीच, विधि प्रकोष्ठ से जगदीश भगवानपुरा सहित समाजजन मौजूद रहे।




Social Plugin