ऑनलाइन ऐप से हुए मतदान में शिवराज बोरीवाल को 43 वोटों से हराया, चिकित्सा विभाग के अधिकारियों व फार्मासिस्टों में हर्ष
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ एकीकृत के भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष पद के चुनाव में पुरुषोत्तम चावला ने कड़े मुकाबले के बाद शानदार जीत दर्ज की है। पूरी तरह ऑनलाइन ऐप के माध्यम से पारदर्शी व्यवस्था के तहत हुए मतदान में चावला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवराज बोरीवाल को 43 मतों के अंतर से पराजित कर जिलाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही जिलेभर के फार्मासिस्टों में खुशी का माहौल बन गया और समर्थकों ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया। चुनाव पर्यवेक्षक सुरेश बिजारणिया एवं भगवान माहेश्वरी ने बताया कि इस बार संगठन के चुनाव पूरी तरह पारदर्शी व्यवस्था के तहत आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए ऑनलाइन ऐप के माध्यम से संपन्न कराए गए। ऐप के जरिए हुए मतदान के बाद परिणाम घोषित किए गए, जिसमें पुरुषोत्तम चावला को विजयी घोषित किया गया। पुरुषोत्तम चावला के जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर भीलवाड़ा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा तथा डीपीसी अशोक खटवानी ने हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि चावला संगठन का नेतृत्व करते हुए फार्मासिस्ट कर्मचारियों के हितों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सजगता एवं मजबूती से कार्य करेंगे। चुनाव परिणाम घोषित होते ही जिलेभर के फार्मासिस्टों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर जिले के अनेक फार्मासिस्टों ने पुरुषोत्तम चावला का अभिनंदन कर उन्हें जिलाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने की बधाई दी।




Social Plugin