Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

70 वार्डों में चुनावी शतरंज बिछी, निर्दलीयों की फौज ने बिगाड़े भाजपा-कांग्रेस के समीकरण


भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव 2026


कहीं सीधी टक्कर तो कहीं बहुकोणीय मुकाबला, वोटों का बिखराव बनेगा जीत-हार का सबसे बड़ा फैक्टर

 निर्दलीयों ने बढ़ाया मुकाबले का रोमांच; आप और बसपा भी मैदान में


भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। नगर निगम चुनाव-2026 की बिसात पर अब सभी मोहरे खुलकर सामने आ गए हैं। वार्ड संख्या 1 से 70 तक उम्मीदवारों की तस्वीर साफ होते ही भीलवाड़ा की सियासत में चुनावी हलचल तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस के बीच सत्ता की सीधी जंग के साथ बड़ी संख्या में मैदान में उतरे निर्दलीय उम्मीदवारों ने कई वार्डों का पूरा चुनावी गणित उलझा दिया है। कई वार्डों में मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच आमने-सामने का है, लेकिन दर्जनों वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों की लंबी कतार ने दोनों प्रमुख दलों की रणनीति और वोट बैंक के समीकरणों को चुनौती दे दी है। अब असली सवाल यह होगा कि निर्दलीय उम्मीदवार किसके वोटों में सेंध लगाएंगे और किस प्रत्याशी की जीत का रास्ता आसान या मुश्किल बनाएंगे। वार्ड 23, 28 और 63 में आम आदमी पार्टी की मौजूदगी तथा वार्ड 53 में बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार ने चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। वहीं कई वार्डों में चार से छह और वार्ड 50 में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के मैदान में होने से वोटों का बिखराव निर्णायक भूमिका निभा सकता है। नगर निगम की सत्ता की इस जंग में अब केवल पार्टी का चुनाव चिन्ह ही नहीं, बल्कि उम्मीदवार की व्यक्तिगत पकड़, स्थानीय समीकरण, बागी तेवर और निर्दलीय चेहरों की ताकत भी जीत-हार तय करेगी। 70 वार्डों की इस चुनावी शतरंज में अब हर चाल महत्वपूर्ण है और एक छोटी राजनीतिक चूक भी सत्ता के समीकरण बदल सकती है। 70 वार्डों में उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बाद अब राजनीतिक दलों के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जनसंपर्क और चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। खासतौर पर जिन वार्डों में पांच से लेकर नौ तक उम्मीदवार मैदान में हैं, वहां मतों का बिखराव चुनाव परिणामों में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।

वार्डवार उम्मीदवारों की सूची
वार्ड 1: फूल चंद माली (भाजपा), योगेश सोनी (कांग्रेस), गोपाल लाल, दिनेश कुमार और सलीम मोहम्मद मंसूरी (निर्दलीय)।
वार्ड 2: उदयलाल बलई (कांग्रेस), संतलाल गांधर्व (भाजपा), प्रभुलाल खटीक, हरिओम मारू और हीरालाल बैरवा (निर्दलीय)।
वार्ड 3: दीपक भारद्वाज (कांग्रेस), राजेंद्र कुमार मेहता (भाजपा), कमलेश माली, प्रेम विश्नोई और मंगलैश्वर राजोरा (निर्दलीय)।
वार्ड 4: राधेश्याम जाट (भाजपा), राहुल जाट (कांग्रेस), नारायण जोशी, प्रशांत त्रिवेदी और मुकेश तेली (निर्दलीय)।
वार्ड 5: पद्मिनी टाक (कांग्रेस), पिंकी विश्नोई (भाजपा)।
वार्ड 6: जितेंद्र सिंह राजावत (कांग्रेस), महेंद्र सिंह (भाजपा), मोहम्मद हुसैन खान (निर्दलीय)।
वार्ड 7: गजराज कंवर (भाजपा), पूजा पांडेय (कांग्रेस), इन्दु टाक, दुर्गा देवी और बरखा विजयवर्गीय (निर्दलीय)।
वार्ड 8: कैलाशी देवी खटीक (कांग्रेस), मिथिलेश देवी चंदेल (भाजपा), किरण गौतम (निर्दलीय)।
वार्ड 9: जसवंत कंवर (भाजपा), खुशबू शर्मा और पल्लवी नागर (निर्दलीय)।
वार्ड 10: बिन्नू हाड़ा (कांग्रेस), सविता (भाजपा), पुष्कराज कंवर और संतोष कंवर (निर्दलीय)।
वार्ड 11: अमजद खान कायमखानी (कांग्रेस), दिनेश कुमार सुथार (भाजपा), दिलीप रावानी और शरीफ मोहम्मद (निर्दलीय)।
वार्ड 12: आशा जाट देवाखेड़ा (कांग्रेस), शिखा अग्रवाल (भाजपा), श्यामा देवी (निर्दलीय)।
वार्ड 13: प्रकाश चंद्र ओझा (कांग्रेस), हिमांशु (भाजपा)।
वार्ड 14: सद्दाम हुसैन (भाजपा), निसार मोहम्मद, मोहसिन अली मंसूरी और विजय कुमार विजयवर्गीय (निर्दलीय)।
वार्ड 15: अमर पाल सिंह (कांग्रेस), जगदीश सिंह (भाजपा), जयकिशन माली, देवी लाल सेन और देव करण माली (निर्दलीय)।
वार्ड 16: राधेश्याम सोमेनी (भाजपा), अंकित टाक और देवीलाल गाडरी (निर्दलीय)।
वार्ड 17: गोपाल लाल गुर्जर (कांग्रेस), राजेंद्र पोरवाल (भाजपा)।
वार्ड 18: कैलाश चंद्र शर्मा (कांग्रेस), नरेंद्र तिवाड़ी (भाजपा), विशाल सुखवाल (निर्दलीय)।
वार्ड 19: अशोक कुमार लुहार (कांग्रेस), मुकेश सुवालका (भाजपा), आशीष, उत्तम सिंह और शिवराज गुर्जर (निर्दलीय)।
वार्ड 20: नीरज छीपा (भाजपा), शंकरलाल शर्मा (कांग्रेस), पंकज सुवालका (निर्दलीय)।
वार्ड 21: नारायण जाट (भाजपा), भगतदास वैष्णव (कांग्रेस), कैलाश गाडिया लोहार (निर्दलीय)।
वार्ड 22: सीमा कंवर राणावत (भाजपा), अनुराधा झा, आशा कंवर और सायर (निर्दलीय)।
वार्ड 23: अनूप कुमार शर्मा (भाजपा), शेर सिंह सिकरवार (आम आदमी पार्टी), सत्यवीर सिंह राठौड़ (कांग्रेस), रमेश चंद्र चौरड़िया, भारती वर्मा और सुनील (निर्दलीय)।
वार्ड 24: पूनम अठवाल (कांग्रेस), माया देवी घावर (भाजपा), दीपमाला हरिजन, मुन्नी देवी गोरन, विजय लक्ष्मी चन्नाल और लक्ष्मी देवी हरिजन (निर्दलीय)।
वार्ड 25: देवेंद्र मेघवंशी (भाजपा), चंद्रप्रकाश बैरवा और पृथ्वीराज नकवाल (निर्दलीय)।
वार्ड 26: मंजू पोखरणा (कांग्रेस), शंकर लाल जाट (भाजपा), उदय लाल जाट, नारूलाल चौधरी, पुष्पा लाल चौधरी और सनी ओड़ (निर्दलीय)।
वार्ड 27: प्रिया चंडेला (भाजपा), शिव प्रकाश घावर (कांग्रेस), चंदन गुवारिया और राकेश कुमार देसाई (निर्दलीय)।
वार्ड 28: बिलेश्वर डाड (भाजपा), लक्ष्मी नारायण बैरवा (आम आदमी पार्टी), राजेंद्र समदानी और सुरेश चंद्र जैन (निर्दलीय)।
वार्ड 29: खुशबू गुसाई (भाजपा), मंजू बंब (कांग्रेस)।
वार्ड 30: पूनम देवी अरोड़ा (कांग्रेस), ममता बाहेती (भाजपा), कुसुम कुमारी पारीक, शिखा नवल जागेटिया और सविता प्रजापत (निर्दलीय)।
वार्ड 31: सोनम सबनानी (कांग्रेस), सौरभ तंवर (भाजपा)।
वार्ड 32: मोहम्मद रफीक (कांग्रेस), हेमराज आचार्य (भाजपा), युवराज रेगर (निर्दलीय)।
वार्ड 33: नेहा जोशी (भाजपा), प्रभात काबरा (कांग्रेस), पवन कुमार (निर्दलीय)।
वार्ड 34: अमित शर्मा (कांग्रेस), आभा लड्डा (भाजपा), दीपक टाक और विजेंद्र सिंह (निर्दलीय)।
वार्ड 35: खुशबू शुक्ला (भाजपा), चित्रांश तिवारी (कांग्रेस), अनिल छापरवाल, उदय लाल माली, कमलेश कुमार शर्मा और मनोज कुमार डोलिया (निर्दलीय)।
वार्ड 36: सतीश सुखवाल (कांग्रेस), राजेंद्र कुमार जैन (भाजपा)।
वार्ड 37: काजल गोस्वामी (कांग्रेस), शालिनी बैरागी (भाजपा), ममता कानावत और सीमा कुमावत (निर्दलीय)।
वार्ड 38: माया माली (कांग्रेस), मोहिनी माली (भाजपा)।
वार्ड 39: यशोवर्धन सेन (भाजपा), किरण मंत्री, बाबूलाल डूंगरवाल, मुकेश काबरा और लखन सोनी (निर्दलीय)।
वार्ड 40: ममता बलई (भाजपा), शबनम (कांग्रेस), कविता चौधरी, बबिता देवी शर्मा और याशमीन बानो (निर्दलीय)।
वार्ड 41: प्रीति झुरानी (भाजपा), आशा देवी सोनी, दिव्या चंदनानी और ममता मोतियानी (निर्दलीय)।
वार्ड 42: रुक्मणी गांगड़ (भाजपा), लीला देवी नराणिया (कांग्रेस), नीरव राठी और संजय कुमार काकड़िया (निर्दलीय)।
वार्ड 43: बनवारी लाल जोशी (भाजपा), आशा शर्मा (निर्दलीय)।
वार्ड 44: किशोर कुमार लखवानी (भाजपा), अनिल जैन (निर्दलीय)।
वार्ड 45: दिलीप कुमार सिंधी (कांग्रेस), सुनीता कटारिया (भाजपा), इंदू बंसल, जितेश कुमार चपलोत, बाबूलाल मेहता और मनीष कुमार सोमेनी (निर्दलीय)।
वार्ड 46: गीता प्रजापत (भाजपा), तनसीम बानो (कांग्रेस), जायदा बानो, रेनू कुमारी इंद्रा और सुबाना पठान (निर्दलीय)।
वार्ड 47: मोहम्मद उस्मान पठान (कांग्रेस), सुशील कुमार रेगर (भाजपा), परवेज, मोहम्मद शाकिर हुसैन और राजेंद्र कुमार शर्मा (निर्दलीय)।
वार्ड 48: अंजना देवी (कांग्रेस), प्रेम देवी खांईवाल (भाजपा), पार्वती बाई, वंदना कुमारी, संतोषी कुमारी खटीक और सुनीता खटीक (निर्दलीय)।
वार्ड 49: अमित सारस्वत (भाजपा), दीपक पुरोहित (कांग्रेस), रोहित कुमार सेन (निर्दलीय)।
वार्ड 50: मोहम्मद यूसुफ रंगरेज (भाजपा) सहित आठ निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
वार्ड 51: शीला देवी तेली (भाजपा), सीता देवी (कांग्रेस), मंजू देवी नाई (निर्दलीय)।
वार्ड 52: रमेश चंद्र खांईवाल (भाजपा), समदू देवी (कांग्रेस), मिश्री लाल कोली और विकास कुमार बागड़ी (निर्दलीय)।
वार्ड 53: उमेश कुमार खटीक (कांग्रेस), रमेश चंद्र कोली (भाजपा), सत्यनारायण कोली (बहुजन समाज पार्टी), अशोक खटीक, जसवंत कुमार कोली और सत्यनारायण खांईवाल (निर्दलीय)।
वार्ड 54: अक्षय सिंह कानावत (कांग्रेस), नारायण गुर्जर (भाजपा)।
वार्ड 55: अनिल कुमार डिडवानिया (कांग्रेस), राहुल नायक (भाजपा), गंगा खटीक (निर्दलीय)।
वार्ड 56: राज कुमार माली (भाजपा), अब्दुल हकीम मंसूरी, गोपाल लाल खीर और प्रकाश चंद्र गाडरी (निर्दलीय)।
वार्ड 57: संजना खटीक (भाजपा), अन्नू बलई, आरती हरिजन और राधा खटीक (निर्दलीय)।
वार्ड 58: सुभाष सोनी (भाजपा), हेमंत कुमार सर्वा (कांग्रेस), प्रेम चंद सेन (निर्दलीय)।
वार्ड 59: चंदा त्रिपाठी (भाजपा), लादू लाल माली (कांग्रेस), छगन लाल माली, रियाजुद्दीन अंसारी और शंभू लाल (निर्दलीय)।
वार्ड 60: कुलदीप खटीक (कांग्रेस), सुमन (भाजपा), अमित सुवालका (निर्दलीय)।
वार्ड 61: पूर्णिमा जैन (भाजपा), आशा डाड, रेखा राकेश कांठेड और शोभिका जागेटिया (निर्दलीय)।
वार्ड 62: गुडविन मसीह (कांग्रेस), गौतम शर्मा (भाजपा), अंकित शर्मा, विष्णु सेन और सुनील जैन (निर्दलीय)।
वार्ड 63: गोपाल शर्मा (कांग्रेस), धर्मेंद्र कुमार शर्मा (आम आदमी पार्टी), सुरेंद्र सिंह राठौड़ (भाजपा), ईश्वर (निर्दलीय)।
वार्ड 64: जगदीश चंद्र गुर्जर (भाजपा), धर्मेंद्र कुमार पारीक (कांग्रेस), अनुराग, तारा देवी त्रिपाठी और सत्यनारायण उपाध्याय (निर्दलीय)।
वार्ड 65: मीना कुमारी शर्मा (कांग्रेस), ललिता शर्मा (भाजपा), निशा गोस्वामी और ललिता सुवालका (निर्दलीय)।
वार्ड 66: शिल्पा मीणा (भाजपा), कमल कांत, मुन्ना राम और रामप्रसाद मीणा (निर्दलीय)।
वार्ड 67: राजलक्ष्मी कंवर (भाजपा), आशा देवी तेली, कौशल्या, निशा कंवर और संगीता गुर्जर (निर्दलीय)।
वार्ड 68: नंद सिंह राजपुरोहित (भाजपा), राधेश्याम गुर्जर (कांग्रेस), महावीर प्रसाद संतोष (निर्दलीय)।
वार्ड 69: सत्य नारायण कुमावत (कांग्रेस), सत्य नारायण प्रजापत (भाजपा), कमलेश सुवालका और हरीश चंद्र विश्नोई (निर्दलीय)।
वार्ड 70: पद्मिनी विश्नोई (भाजपा), असमा बानो और लाड देवी (निर्दलीय)।

चुनावी तस्वीर: निर्दलीय बनेंगे कई वार्डों में निर्णायक
उम्मीदवारों की सूची सामने आने के बाद भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव की तस्वीर दिलचस्प हो गई है। जहां कई वार्डों में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं, वहीं बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी ने मुकाबले को त्रिकोणीय और बहुकोणीय बना दिया है। वार्ड 50 में सबसे अधिक उम्मीदवारों की मौजूदगी चुनावी मुकाबले को खासा रोचक बना रही है। अब सभी की निगाहें चुनाव प्रचार, स्थानीय मुद्दों, जातीय और सामाजिक समीकरणों तथा निर्दलीय उम्मीदवारों की ताकत पर टिकी रहेंगी। आने वाले दिनों में यह चुनावी मुकाबला और अधिक गर्माने की संभावना है






Uploaded Image