Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

त्योहार सिर्फ उत्सव नहीं, बच्चों के लिए संस्कारों की पाठशाला भी : राजेंद्र कुमार कचौलिया

गणपति बप्पा के जयघोष से गूंजा एसएमपीएस, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

 

 

प्राइमरी विंग में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गणेश चतुर्थी पर्व, गीत-नृत्य भाषणों से विद्यार्थियों ने बांधा समां

 

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) कहीं गणपति के जयकारे, कहीं नन्हे कदमों की थिरकन और मंच पर बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियां... सोमवार को श्री महेश सेवा समिति द्वारा संचालित श्री महेश पब्लिक स्कूल की प्राइमरी विंग में गणेश चतुर्थी का नजारा उत्सव से कम नहीं था। गणपति बप्पा मोरयाके जयघोष के बीच विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए भगवान गणेश के गुणों और शिक्षाओं को प्रस्तुतियों के जरिए जीवंत कर दिया। भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन गणेश वंदना से शुरू हुए कार्यक्रम में नन्हे विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साह और उल्लास से भर दिया। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और भाषणों के जरिए पर्व की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को जीवंत करते हुए भक्ति के साथ अपनी प्रतिभा का रंग बिखेरा। कार्यक्रम में श्री महेश सेवा समिति के सचिव राजेंद्र कुमार कचौलिया, उपाध्यक्ष सत्यनारायण मूंदड़ा, कोषाध्यक्ष राजेश बाहेती, निर्देशक एवं विद्यालय प्रभारी दिनेश शारदा, सहित ओमप्रकाश मालू, सुरेश चंद्र काबरा, उपस्थित रहे। सचिव राजेंद्र कुमार कचौलिया ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा की त्योहार भारतीय संस्कृति और संस्कारों की पहचान हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, रचनात्मकता और संस्कार विकसित होते हैं तथा वे आधुनिक शिक्षा के साथ अपनी परंपराओं से भी जुड़े रहते हैं। समारोह में विद्यार्थियों ने भगवान गणेश के जीवन, गुणों और शिक्षाओं पर आधारित गीत, नृत्य, भाषण सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनों का मन मोह लिया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरयाके जयघोष से विद्यालय परिसर गूंजता रहा। प्रधानाचार्या निधि झा भार्गव ने विद्यार्थियों की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का समापन गणेश आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर भक्ति, संस्कृति और उल्लास के रंग में रंगा नजर आया।            

 

Uploaded Image