Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

भीलवाड़ा टेक्सटाइल मार्केट एसोसिएशन डी-ब्लॉक का सेवा अभियान, 251 लोगों को मिला निःशुल्क उपचार

 

 

 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की आंखों की रोशनी की जांच, दिया आवश्यक परामर्श, चश्मे-दवा तक का मिला लाभ

 

 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए भीलवाड़ा टेक्सटाइल मार्केट एसोसिएशन डी-ब्लॉक क्षेत्र की ओर से निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और विशेषज्ञ चिकित्सकों से आंखों की जांच करवाई। कुल 251 रोगियों को जांच, चिकित्सा परामर्श के साथ जरूरत के अनुसार निःशुल्क चश्मे एवं दवाइयों का लाभ मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ एसोसिएशन अध्यक्ष प्रमोद कुमार गोयल, सचिव रवि पचेरीवाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप झुनझुनवाला एवं डॉ. गौरी देवस्थली ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की आंखों की जांच की और उनकी समस्या के अनुसार आवश्यक चिकित्सा परामर्श दिया। जिन मरीजों को चश्मे अथवा दवाइयों की आवश्यकता पाई गई, उन्हें शिविर में ही निःशुल्क चश्मे एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। इससे आर्थिक रूप से जरूरतमंद लोगों को विशेष राहत मिली। शिविर में पहुंचे लोगों ने एसोसिएशन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाजसेवा की दिशा में उपयोगी कदम बताया। शिविर में गजानन गुप्ता, दिनेश बाहेती, हरीश साह, मुकेश अग्रवाल, सुभाष मोटवानी, नरेंद्र पिंचा, मुकेश समंदानी, राकेश बाहेती, वरुण सरावगी, अनिल साड़, दिनेश भदादा, सतीश भदादा, देवानंद फुलवानी, सुशील काटनिया एवं श्रवण जिंदल सहित एसोसिएशन के अनेक सदस्य मौजूद रहे। एसोसिएशन अध्यक्ष प्रमोद कुमार गोयल ने शिविर की सफलता में सहयोग देने वाले चिकित्सकों, सदस्यों एवं सभी सहयोगियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी समाजहित एवं जनकल्याण से जुड़े ऐसे सेवा कार्य निरंतर किए जाएंगे। 251 रोगियों को निःशुल्क नेत्र जांच, आवश्यक चश्मे और दवाइयों का लाभ मिलना शिविर की सफलता को दर्शाता है।            
Uploaded Image