Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

कान्हा की भक्ति में रंगा अग्रसेन भवन, रासलीला और फूलों की होली ने बांधा समां

 

मध्य जोन अग्रवाल महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया नन्द महोत्सव, भजनों पर झूमे श्रद्धालु, छप्पन भोग के हुए दर्शन

 

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) श्रीकृष्ण भक्ति के रंग में रंगे अग्रसेन भवन में नन्द महोत्सव का उल्लास देखते ही बना। कहीं कान्हा की रासलीला ने श्रद्धालुओं को भावविभोर किया तो कहीं फूलों की होली और भजनों पर महिला-पुरुषों ने जमकर आनंद लिया। अवसर था अग्रवाल समाज सम्पति ट्रस्ट के सानिध्य में मध्य जोन अग्रवाल महिला मंडल द्वारा अरिहंत हॉस्पिटल के पास स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित भव्य नन्द महोत्सव का। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय गायिका सुमन सोनी ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए। इस अवसर पर अग्रवाल समाज सम्पति ट्रस्ट के सचिव मुकेश अग्रवाल, किशन कसण्डिया, गोपाल अग्रवाल, नवयुवक मंडल से दीपक मित्तल, उपभोक्ता कल्याण समिति से राजेन्द्र कचौलिया, जितेन्द्र मारू एवं बालमुकुंद मोदी का स्वागत किया गया। मध्य जोन अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्षा संगीता अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव में भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला, छप्पन भोग एवं फूलों की होली का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। रासलीला में कृष्ण का स्वरूप रानु तोदी एवं ऋतु निमोदिया तथा राधा का स्वरूप प्रीति टिक्कीवाल एवं सीमा अग्रवाल ने धारण किया। महोत्सव के दौरान बच्चों एवं बड़ों के लिए राधा-कृष्ण प्रसंगों पर आधारित नृत्य एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। डिवाइन ग्रुप के बच्चों सहित पलक एवं रिद्धी टिक्कीवाल ने नन्हे राधा-कृष्ण के स्वरूप में सभी का मन मोह लिया। फूलों की होली के दौरान श्रद्धालु एक-दूसरे पर फूल बरसाते हुए कृष्ण भक्ति में सराबोर नजर आए। समारोह में अग्रवाल समाज सम्पति ट्रस्ट की ओर से मध्य जोन अग्रवाल महिला मंडल, अन्य महिला मंडलों तथा अग्रवाल महिला मंडल की सदस्याओं एवं पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में  रेणु अग्रवाल, निशा अग्रवाल, मैना अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, ममीता अग्रवाल, प्रीति बंसल, छवि खेमका एवं उमा तोदी सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 


Uploaded Image