Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

वस्त्रनगरी भीलवाड़ा में 4 जगह शुरू हुई अपोलो फार्मेसी, शहरवासियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा


भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।  वस्त्रनगरी के रूप में देशभर में अपनी अलग पहचान रखने वाला भीलवाड़ा अब
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में भी तेजी से अग्रसर हो रहा है। आधुनिक अस्पतालों, चिकित्सा संस्थानों और स्वास्थ्य सेवाओं के लगातार विस्तार के साथ शहर चिकित्सा नगरी के रूप में भी अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। इसी क्रम में शहर में अपोलो फार्मेसी के 4 नए स्टोरों का शुभारम्भ किया गया। नए स्टोरों की शुरुआत से शहरवासियों को दवाइयों के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक उत्पाद एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। कम्पनी के प्रतिनिधि प्रधुम्न सिंह शक्तावत ने बताया कि नए स्टोरों के माध्यम से ग्राहकों को उनकी जरूरत के अनुसार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और आवश्यक उत्पाद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। शहर में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है और इसी दिशा में अपोलो फार्मेसी की नई शुरुआत आमजन के लिए उपयोगी साबित होगी। अपोलो फार्मेसी द्वारा ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न उत्पाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। शुभारम्भ अवसर पर विभिन्न गणमान्यजन एवं अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रथम स्टोर आजाद नगर कुम्भा सर्किल के उद्घाटन अवसर पर स्टेट हेड निखिल सिंह सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। वहीं दूसरे स्टोर गांधीनगर, बंसत विहार के शुभारम्भ पर मंहत मोहन शरण शास्त्री, समाजसेवी राधेश्याम सोमानी, नवीन काकाणी सहित गणमान्यजन मौजूद रहे। तीसरे स्टोर पुर रोड शनि देव मंदिर के पास का उद्घाटन जिला बार एसोसियेशन अध्यक्ष एडवोकेट उम्मेद सिंह राठौड़ एवं महाराणा कुम्भा ट्रस्ट अध्यक्ष हेमेन्द्र सिंह डाबला सहित अन्य अतिथियों ने भाग लिया। इसी प्रकार चौथे स्टोर लवगार्डन के पास के शुभारम्भ अवसर पर महामंडलेश्वर हंसाराम महाराज, सुनील जागेटिया एवं अशोक मून्द्रडा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। नए स्टोरों के शुभारम्भ पर मौजूद लोगों ने कहा कि भीलवाड़ा अब केवल वस्त्र उद्योग के लिए ही नहीं, बल्कि चिकित्सा और स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। आधुनिक सुविधाओं और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से शहर की पहचान एक उभरती हुई चिकित्सा नगरी के रूप में भी मजबूत हो रही है।  

Uploaded Image