Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. राजासाध वैष्णव का किया अभिनंदन


 

 

 

कार्यकर्ताओं ने माला-दुपट्टा पहनाकर किया स्वागत, नई जिम्मेदारी पर दी बधाइयां

 

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पद पर डॉ. राजासाध वैष्णव को नई जिम्मेदारी मिलने पर भीलवाड़ा में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने माला एवं दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री तुलसीराम शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शिव डीडवानिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं युवा नेता कल्पेश चौधरी, आशीष अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने डॉ. राजासाध वैष्णव का अभिनंदन किया। सभी ने विश्वास जताया कि प्रदेश स्तर पर मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का वे प्रभावी ढंग से निर्वहन करेंगे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. वैष्णव के नेतृत्व में चिकित्सा प्रकोष्ठ को प्रदेशभर में अधिक सक्रिय एवं मजबूत स्वरूप मिलेगा। उन्होंने कहा कि नई टीम का गठन कर चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों को संगठन से जोड़ने तथा चिकित्सा प्रकोष्ठ की गतिविधियों को व्यापक स्तर तक पहुंचाने में नई ऊर्जा मिलेगी। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने डॉ. वैष्णव के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके अनुभव और सक्रियता से भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ को नई दिशा एवं गति मिलेगी।      
Uploaded Image