Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

आनंद धाम हवेली मंदिर में सावन महोत्सव की अनुपम छटा, सुनहरी घटा के हिंडोले में झूले ठाकुरजी


रोज नए हिंडोले और अलौकिक श्रृंगार से श्रद्धालु हो रहे भावविभोर, आगामी दिनों में गुलाबी घटा, मोरपंख और कमल हिंडोले के होंगे दर्शन

    भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। पुष्टिमार्गीय परंपरा से संचालित श्री आनंद धाम हवेली मंदिर में सावन मास के अवसर पर प्रतिदिन ठाकुरजी के मनोहारी श्रृंगार और आकर्षक हिंडोले श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बने हुए हैं। भगवान श्रीनाथजी, श्री द्वारकाधीश एवं लालन का नित्य नवीन अलौकिक श्रृंगार कर उन्हें विविध थीम आधारित हिंडोलों में विराजित किया जा रहा है। मंदिर में सुनहरी घटा का भव्य हिंडोला सजाया गया, जिसमें लालन का अनुपम श्रृंगार कर झूला झुलाया गया। इस मनमोहक छटा के दर्शन कर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। मंदिर ट्रस्टी सुमन राजेन्द्र बाहेती ने बताया कि सावन उत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन अलग-अलग स्वरूपों में हिंडोले सजाए जा रहे हैं। 19 अगस्त को गुलाबी घटा, 20 अगस्त को बगीचे में मोर पंख हिंडोला, 21 अगस्त को कमल हिंडोला तथा 24 अगस्त को पवित्रा श्रृंगार के दर्शन होंगे। उन्होंने बताया कि 27 अगस्त को शरद रास के अवसर पर तीन विशेष हिंडोले सजाए जाएंगे। वहीं 28 अगस्त को रक्षाबंधन हिंडोला तथा 29 अगस्त को सावन-भादवा विशेष हिंडोले के दर्शन श्रद्धालुओं को कराए जाएंगे। प्रतिदिन दर्शन, भोग आरती सायं 6 बजे तथा शयन भोग के दर्शन सायं 7 बजे होंगे। मंदिर ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं से सावन महोत्सव के इन दिव्य आयोजनों में सहभागी बनने का आग्रह किया है।
 
Uploaded Image