रक्षाबंधन स्नेह मिलन समारोह में उमड़ा महिलाओं का सैलाब, चुनरी ओढ़ाकर किया आत्मीय स्वागत
बहनों की रक्षा और सम्मान बनाए रखना परम धर्म है : मांडल विधायक उदयलाल भड़ाना
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मांडल विधायक कार्यालय भड़ाना वाटिका, पालडी गुरुवार को भाई-बहन के स्नेह और आत्मीयता का गवाह बनी। मांडल विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव से पहुंचीं करीब 11 हजार महिलाओं ने विधायक उदयलाल भड़ाना को रक्षा सूत्र बांधा। बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी से आयोजन स्थल पर पूरे दिन उत्सवी माहौल बना रहा। विशाल स्नेह मिलन समारोह में पूरे आयोजन स्थल पर रक्षाबंधन की खुशियां नजर आईं। मांडल विधायक प्रवक्ता कमलेश सिंह गुढ़ा ने बताया कि विधायक कार्यालय भड़ाना वाटिका में ‘लाडली बहन रक्षा पर्व’ के तहत रक्षाबंधन स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। विभिन्न गांवों से पहुंचीं महिलाओं ने विधायक भड़ाना को रक्षा सूत्र बांधकर उनके प्रति विश्वास एवं भाईचारे की भावना व्यक्त की। बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी से समारोह में उत्सव जैसा माहौल रहा। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक उदयलाल भड़ाना ने क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बहनों की रक्षा और सम्मान बनाए रखना उनका परम धर्म है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में मांडल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बेहतर कर सुरक्षित वातावरण बनाने का प्रयास किया गया है। रक्षा सूत्र बांधने पहुंचीं बहनों का विधायक भड़ाना की माताजी रुकमा देवी एवं धर्मपत्नी कंकू बाई ने चुनरी ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान महिलाओं ने भी विधायक को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। मंच संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष परमेश्वर लुहार एवं मांडल महामंत्री लालकृष्ण सेन ने किया। आयोजन की व्यवस्थाओं में ज्ञानगढ़ मंडल अध्यक्ष लादू लाल गुर्जर, करेड़ा मंडल अध्यक्ष लादू लाल लुहार, बागौर मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह बावलास, मांडल मंडल अध्यक्ष भैरूलाल गाडरी, सुवाणा पूर्व मंडल अध्यक्ष भंवर लाल, अमर सिंह गुवाड़ी, सूरज भड़ाना, गोपी लाल भड़ाना, मनीष शर्मा, मुकेश भड़ाना, सुनील देवपुरा, सुभाष सोनी सहित पंचायत समिति सदस्य, सरपंच एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सहयोग किया।




Social Plugin