Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

अंगदान का एक निर्णय बचा सकता है आठ जिंदगियां : एडीएम प्रतिभा देवठिया

 

 

 

अंगदान-महादानअभियान का आगाज, जिले में शुरू हुआ जन जागरूकता अभियान

 

 

एडीएम देवठिया ने किया पोस्टर विमोचन, ऑनलाइन अंगदान शपथ लेने का किया आह्वान

 

 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) विश्व अंगदान दिवस (3 अगस्त) एवं अंगदान माह के उपलक्ष्य में जिले में शुक्रवार से राज्यव्यापी अंगदान-महादानजनजागरूकता अभियान की शुरुआत हुई। जिला कलक्टर कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) प्रतिभा देवठिया ने अभियान के पोस्टर का विमोचन कर अधिक से अधिक लोगों से ऑनलाइन अंगदान की शपथ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक जीवनदान, अनेक वरदान का संदेश समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। अंगदान मानवता की सर्वाेच्च सेवा है और किसी व्यक्ति का एक निर्णय आठ जरूरतमंद लोगों को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने आमजन से नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन के वेब पोर्टल पर ऑनलाइन अंगदान की शपथ लेने तथा अपने परिवार, मित्रों और परिचितों को भी इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राजकीय महात्मा गांधी चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार पूरे जुलाई माह को अंगदान माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत जिले के स्वास्थ्य संस्थानों, चिकित्सा महाविद्यालयों तथा विभिन्न विभागों के सहयोग से जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। पोस्टर, बैनर, सोशल मीडिया, जनसंवाद और अन्य माध्यमों से नागरिकों को अंगदान के महत्व की जानकारी दी जा रही है तथा अधिकाधिक लोगों को ऑनलाइन शपथ दिलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि अंगदान से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन 1800-114-770 पर संपर्क किया जा सकता है। विश्व अंगदान दिवस एवं अंगदान माह के अवसर पर जिला प्रशासन ने आमजन से अंगदान का संकल्प लेने की अपील की है। एक व्यक्ति का अंगदान आठ लोगों को नया जीवन दे सकता है। नागरिक छव्ज्ज्व् पोर्टल अथवा क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन शपथ लेकर मानवता के इस महाअभियान का हिस्सा बन सकते हैं। 

 
Uploaded Image