Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

आरोग्य भारती की प्रांतीय बैठक में स्वस्थ राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प

 

 

योग, मधुमेह प्रबंधन, गर्भ संस्कार, नशा मुक्ति और आरोग्य मित्र प्रशिक्षण पर हुआ मंथन, कार्यकर्ताओं को दिए नए लक्ष्य

 

 

   भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। आरोग्य भारती चित्तौड़ प्रांत की प्रांतीय बैठक रविवार को नेहरू रोड स्थित महेश छात्रावास में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों और संगठनात्मक विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में आरोग्य भारती के आरोग्य मित्र योजना के अखिल भारतीय प्रमुख एवं राजस्थान क्षेत्र तथा उत्तर क्षेत्र के संयोजक संजीवन कुमार का विशेष सान्निध्य प्राप्त हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए संजीवन कुमार ने कहा कि आरोग्य भारती का उद्देश्य केवल रोगों का उपचार नहीं, बल्कि समाज में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देकर स्वस्थ राष्ट्र की अवधारणा को साकार करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन के विभिन्न आयामों पर प्रशिक्षण देते हुए योग, मधुमेह प्रबंधन, आरोग्य मित्र प्रशिक्षण, गर्भ संस्कार, घरेलू उपचार, संतुलित आहार, स्वस्थ दिनचर्या तथा नशा मुक्ति जैसे विषयों पर प्रभावी ढंग से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए जिला, विभाग एवं प्रांत स्तर पर कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा। प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और सेवाएं पहुंचाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ना होगा। बैठक में प्रांत संरक्षक डॉ. डी.एल. कष्ट, प्रांत अध्यक्ष राधेश्याम चेचानी तथा प्रांत सचिव कैलाश सोमानी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठन की आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए सेवा, संस्कार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों और विभिन्न सेवा प्रकल्पों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं को आगामी समय में किए जाने वाले कार्यक्रमों के लिए जिम्मेदारियां और लक्ष्य भी सौंपे गए। बैठक का समापन स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य जागरूकता पहुंचाने और आरोग्य भारती के सेवा कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।      
 
Uploaded Image