भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। जीतो भीलवाड़ा चौप्टर लेडिज विंग द्वारा सक्षम प्रोजेक्ट के तहत स्किल डवलपमेंट (कौशल विकास) के लक्ष्य से प्रेरणादायक व्यक्तिव विकास कार्यक्रम ‘‘शी राइज रेडिसकवर यूअरसेल्फ-ओवर यूअर प्रेजेन्स-लाइव विथ कॉन्फीडेंस’’ विषय पर का आयोजन किया गया। नागौरी गार्डन स्थित तेरापंथ भवन में आयोजित कार्यक्रम का आगाज महामंगलकारी नवकार महामंत्र के साथ हुआ। पधारे हुए सदस्यों का स्वागत जीतो लेडिज विंग की चेयरपर्सन नीता बाबेल ने किया। उन्होंने ने कार्यक्रम की मुख्य वक्ता एएमबी कंसल्टिंग की संस्थापक एवं सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर की मेनेजमेंट फैकेल्टी अमृता बोकड़िया का परिचय प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य प्रेरणादायक एवं संवादात्मक सत्र के माध्यम से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाना, स्वयं को पहचानने के साथ प्रभावशाली व्यक्तिव किस तरह विकसित किया जा सकता इसके बारे में महत्वपूर्ण टिप्स प्रदान करना है। मुख्य वक्ता अमृता बोकड़िया ने जीतो भीलवाड़ा लेडिज विंग की इस पहल की सराहना करते हुए महिलाओं की जागरूकता से जुड़े कई विषयों पर अहम मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने बताया कि किस तरह कोई महिला जागरूक रहने के साथ अपने व्यक्तिव का र्स्वांगीण विकास कर सकती है। बॉडी लैंग्वेज ऐसी होनी चाहिए जो आत्मविश्वास का प्रदर्शन करती हो। प्रभावी संवाद कौशल के साथ आत्मविश्वास से परिपूर्ण होकर हम अपनी बात किस तरह रख सकते इसके बारे में भी बोकड़िया ने महिलाओं का मार्गदर्शन किया। आत्मविश्वास के साथ प्रभावी प्रस्तुति ही कार्यक्षेत्र में सफलता का मुख्य आधार होता है। सकारात्मक एवं प्रेरणादायी विचारों के साथ किस तरह महिला समुदाय से जुड़ाव बढ़ाया जा सकता इस बारे में भी उन्होंने समझाया। उन्होंने कहा कि यदि हमारी विल पावर ओर कांफिडेंस मजबूत है तो सफलता हासिल करने के लिए उम्र कोई मायने नहीं रखती। संचालन प्रोजेक्ट कन्वीनर रचना मेहता ने किया। प्रोजेक्ट की को-कन्वीनर शोभिका खजांची थी। आयोजन की सफलता पर आभार चीफ सेक्रेटरी अर्चना पटौदी ने जताया। कार्यक्रम समापन पर जीतो लेडिज विंग की पदाधिकारियों ने मुख्य वक्ता बोकड़िया का दुपट्टा ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया। इस अवसर पर जीतो भीलवाड़ा चेप्टर लेडीज विंग की अमिता बाबेल, रजनी सिंघवी, रेखा नानेचा, स्मिता पीपाड़ा, प्रीति पोखरना, आनंद बाला टोडरवाल, प्रीति चोरड़िया, पूजा गलुण्डिया, विमला देवी लुहाड़िया, सरिता पोखरना, सुनीता गांधी, दीपिका जैन, समता जैन, किरण तेजावत, सुनीता जामड, स्वीटी नैनावटी, दिवांशी गलुण्डिया, मधु लोढ़ा सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।


Social Plugin