Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

अखिल मारवाड़ी महिला समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में भजन संध्या का आयोजन

 

चारभुजा मंदिर प्रांगण भक्तिमय भजनों से गुंजायमान, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

 

 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर अखिल मारवाड़ी महिला समिति भीलवाड़ा द्वारा चारभुजा मंदिर प्रांगण में भव्य भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष मधु लढा सचिव अनुपमा मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर भजन कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर भक्ति भाव से भगवान के भजनों का गायन किया। भजन संध्या के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं ने भजनों और कीर्तन के माध्यम से भगवान का स्मरण करते हुए पुरुषोत्तम मास के महत्व पर प्रकाश डाला। संपादक सुमन असावा ने बताया कि हमारे हिंदू परंपरा के अनुसार पुरुषोत्तम मास मैं भगवान की भक्ति करने को बहुत महत्व दिया गया है। इस मास में की गई भक्ति और दान पुण्य का फल आपको कई गुना होकर मिलता है। समिति सह सचिव निर्मला बाहेती के पुत्री के जन्म उत्सव पर पुरुषोत्तम मास पर्व पर विशेष सहयोग से भजन कार्यक्रम में चार चांद लग गए। गायिका पुष्पा गग्गड के द्वारा गाए गए भजन मारो चारभुजा रो नाथ, मीठे रस से भरोडी, कालो गणो रूपारो, सुणे सुणे री गढ़ बोरिया वाला आदि भजनों पर सभी सदस्यों ने भक्तिमय होकर और आनंद के साथ नृत्य किया। कार्यक्रम में जतन हिंगड़, उषा सोमानी, मंजू झंवर, ललिता नौलखा, रेखा नुवाल, मधु हिंगड़, आशा माहेश्वरी, शिखा सोमानी, अनीता तोषनीवाल, रेनू जागेटिया, कांता, विमला बुला, सरिता, नीतू आदि सदस्याए उपस्थित रही। अंत में भगवान की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Uploaded Image