केक काटा, बधाई गीत गाये, हुई सत्संग की बरखा, राहगीरों को पिलाया मिल्क रोज
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। प्रेम प्रकाश आश्रम भीलवाड़ा में सद्गुरू स्वामी हरिदास राम महाराज का जन्मोत्सव हर्षाेल्लास से मनाया गया। प्रेम प्रकाश सेवा मण्डली के परमानन्द गुरनानी ने बताया कि प्रेम प्रकाश मण्डल की चौथी पातशाही सद्गुरू स्वामी हरीदास राम महाराज का 97वां जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सतगुरू स्वामी हरिदास राम जी का जन्म सिन्ध के गुंडन गाँव में हुआ था, वे बचपन में ही आचार्य सतगुरू स्वामी टेऊँराम महाराज की शरण में आये। उन्होंने पूरा जीवन गुरू भक्ति आचार्य सद्गुरू स्वामी टेऊँराम महाराज की शिक्षा व उपदेशों का प्रचार देश-विदेश में किया, 70 वर्ष की आयु में ब्रहमलीन हुये व गुरू भक्ति, सादगी व समय के पाबन्द रहे, जहॉ जाना होता निश्चित समय से 5 मिनिट पहले पहुंचते थे। इस अवसर पर कन्हैयालाल रामवानी, राजकुमार गुरनानी, राहुल परमानन्दानी, मनोज रामचन्दानी, मोहन तुलसीयान ने गुरू महिमा के भजन गाये व प्रेम प्रकाश महिला मण्डली ने भी सत्संग किया। उसके पश्चात् दीप प्रज्ज्वलन केक काटा बधाई गीत गाये, आरती व पल्लव पाकर कार्यक्रम की समाप्ति की। आश्रम के बाहर राहगीरों को जल व मिल्क रोज पिलाया गया। इस अवसर पर किशोर गुरनानी, सुभाष गुरनानी, दिनेश बत्रा, निर्मल चेलानी, मोनू मोरवानी, भावेश गुरनानी, तेज कुमार बाबानी, राजेन्द्र हेमनानी, प्रताप राय रामचन्दानी, सतीश चान्दवानी, रवि धनकानी, सुरेश दादवानी व प्रेम प्रकाश महिला मण्डली से वर्षा रामचन्दानी, नीलू वाधवानी ज्योति गुरनानी, रितु गुरनानी, निशा गुरनानी, दया लालवानी, कमला रामवानी, सुनीता तुलस्यानी सहित अनेक महिला पुरूष उपस्थित थे।

Social Plugin