गली नंबर 12 में महिलाओं ने हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया आयोजन
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। शहर के कोटा रोड तिलक नगर स्थित आदर्श नगर की गली नंबर 12 स्थित महिला मंडल द्वारा ईसर-पार्वती जी की सवारी बड़े ही हर्षाेल्लास और श्रद्धा के साथ निकाली गई। इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर भाग लिया और धार्मिक गीतों व भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। क्षेत्र की पिंकी मुंदड़ा ने बताया की सवारी के दौरान ईसर-पार्वती की सुंदर झांकी सजाई गई, जिसमे ईसर शालिनी सोमानी और गौरा पूनम सोमानी बनी। जिसने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। महिलाएं सिर पर कलश रखकर और मंगल गीत गाते हुए पूरे क्षेत्र में निकलीं। इस आयोजन में बच्चों और बुजुर्गों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया तथा क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की गई। महिला मंडल के इस आयोजन ने सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। इस दौरान मंजू पोरवाल, रेखा बांगड़, ज्योति जैन, हर्षिता कास्ट, अनीता गंडोरिया, शिमला जैन, अर्पिता पोरवाल, गरिमा जैन, मीनाक्षी पोरवाल, निर्मला जैन, प्रेमलता कसारा, जानकी व्यास, तनिषा मुंदड़ा, इशिका शर्मा, आरवी जैन, लव्या काष्ट, काशवी जैन सहित कई महिलाएं उपस्थित रही।

Social Plugin