Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

पूर्वांचल जन चेतना समिति की बैठक आयोजित, महत्वपूर्ण मुद्दों पर की चर्चा, नए सदस्यों का किया भव्य स्वागत

 

 

पूर्वांचल जन चेतना समिति हमेशा समाज सेवा में रहेगी आगे: अर्चना दुबे

 

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) पूर्वांचल जन चेतना समिति की महत्वपूर्ण बैठक अर्चना दुबे की अध्यक्षता में जमुना बिहार सर्किल के पास आयोजित की गई। जिसमें नए सदस्यों का आगमन हुआ। समिति के पदाधिकारी ने दुपट्टा उड़ा कर सदस्यों का स्वागत किया और उनके आगमन पर खुशी जताई। बैठक में संस्था से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमें पूर्वांचल हितों के कार्य, शिक्षा, स्वास्थ्य, और समाज सेवा जैसे विषय शामिल थे। नए सदस्यों ने भी अपने सुझाव रखे और अपने विचार साझा किए। बैठक में तय हुआ कि 15 मार्च रविवार को होली मिलन का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी सदस्यों और उनके परिवार को आमंत्रित किया जाएगा। हर महीने की लास्ट रविवार को बैठक रखी जाएगी, जिसमें सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। समिति के पदाधिकारी और सदस्य मिलकर पूर्वांचल के विकास के लिए काम करेंगे और समाज सेवा में अपना योगदान देंगे। पूर्वांचल जन चेतना समिति के सभी पदाधिकारी द्वारा जो भी आज दिन तक जो भी कार्यक्रम हुए उसे कार्यक्रम में सदैव ईश्वर की कृपा से वह सभी सदस्यों द्वारा जब भी जो भी आयोजन किया गया पूर्वांचल जन चेतना समिति ने इतिहास रचा और आगे भी इतिहास रचा जाएगा। आने वाले 15 मार्च को होली मिलन के कार्यक्रम में और क्या बेहतर किया जाए जिसमें कार्यक्रम में चार-चांद लग जाए और सबके बीच में एक अच्छा संदेश जाए। अध्यक्ष अर्चना दुबे ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का धन्यवाद किया और कहा कि पूर्वांचल जन चेतना समिति हमेशा समाज सेवा में आगे रहेगी। बैठक में जितेंद्र झा, राजदेव, अशोक मिश्रा, सुनील सिंह, किशन झा, मुरारी झा, विजय शंकर झा, गोपाल लढा, मधु श्रीवास्तव, सुनीता प्रजापत, पूनम देवी, विमला मेहता, सुरेश शर्मा, कैलाश झा, शुभचंद झा, अंबिका प्रसाद, राजेश झा, महेंद्र झा, अशोक मेहता, मदन सिंह, रंजीत, मनोज कुमार, पवन सिंह, संजीत कुमार, मनोज सिंह, छगनलाल धाकड, राकेश मिश्रा सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।