Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

अक्षय सेवा संस्था का वृहद आई कैंप आयोजित

 

 

       भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) अक्षय सेवा संस्था, भीलवाड़ा के तत्वाधान में निःशुल्क आंखों का कैम्प हरी सेवा धाम में आयोजन किया गया। संस्था के फाउंडर एवं अध्यक्ष पवन नागोरी ने बताया कि  हरिसेवा उदासीन आश्रम के महामंडलेश्वर हंसराम महाराज, भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी, सीएमएचओ डॉ संजीव शर्मा, चंबल प्रोजेक्ट एवं पीएचईडी के एसई विनोद गर्ग, लायन्स हॉस्पिटल के पदाधिकारीयो ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर आई कैंप का शुभारंभ किया। संस्था के मुख्य संरक्षक चंद्र देव आर्य ने बताया कि इस कैंप में रोगियों के आंखों की जांच की गई एवं ऑपरेशन के लिए चयन किया गया जिनके जाले का निःशुल्क ऑपरेशन लायंस हॉस्पिटल में किया जाएगा साथ ही चयनित रोगियों के दवाइयां, चश्मे, आवास, भोजन व्यवस्था निःशुल्क रहेगी। महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा लीला शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर विधायक अशोक कोठारी ने इस पुनीत कार्य के लिए संस्था परिवार की भुरी भुरी प्रशंसा की। कैंप के लिए हरीसेवा उदासीन आश्रम में निःशुल्क जगह उपलब्ध करवाई इस हेतु संस्था परिवार ने महामंडलेश्वर हंसराम महाराज का आभार व्यक्त किया। कैंप का आयोजन संस्था के फाउंडर एवं अध्यक्ष पवन नागोरी द्वारा उनके पिताजी स्व.श्याम लाल नागोरी एवं माता स्व.श्रीमति बनारसी देवी नागोरी की पुण्य स्मृति में करवाया गया। इस अवसर पर सचिव सुनील व्यास, कोषाध्यक्ष दिनेश तिवाड़ी, राजेश शर्मा (अरबन बैंक), राज कुमार शर्मा, बलराज शर्मा, राकेश जोशी, अनीता चौधरी, मनीषा बाकलीवाल, नीलेश शर्मा, रामजस चौधरी, विष्णु सोडाणी, मनीष भट्ट, वीरेंद्र शर्मा, राधेश्याम पत्रिया सहित लायंस हॉस्पिटल के पदाधिकारी एवं कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।