स्व. राकेश जी द्वारा शुरू किए गए कार्यो को नए आयाम प्रदान करने में कोई कौर कसर नहीं छोड़ेंगे : पवन खेमका
भीलवाडा (पंकज पोरवाल)। पश्चिमी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन एवं अग्रवाल समाज संपत्ति ट्रस्ट, भीलवाड़ा के पूर्व महामंत्री स्व. राकेश अग्रवाल की प्रथम पुण्यतिथि पर राम धाम स्थित गौशाला पर सेवा प्रकल्प का आयोजन किया गया। प्रदेश मीडिया प्रभारी अर्पित अग्रवाल ने बताया कि श्री राकेश अग्रवाल अग्रवाल समाज के साथ-साथ प्रदेश क्रिकेट संघ एवं आईपीएल जैसी संस्थाओं में भी महत्वपूर्ण पदों पर रहे।
युवा प्रदेश अध्यक्ष अमित नागौरी ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान अग्रवाल महिला सम्मेलन एवं युवा सम्मेलन द्वारा पूर्व महामंत्री जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया।
महिला प्रदेश अध्यक्ष रूपा परसरामपुरिया ने बताया की सेवा प्रकल्प में राकेश जी की धर्मपत्नी श्रीमती आशा अग्रवाल, भाई मुकेश दुदावत एवं अन्य परिवार जनों सहित अग्रवाल समाज संपत्ति ट्रस्ट से अध्यक्ष पवन खेमका, रामगोपाल अग्रवाल, गोपाल बंसल, ललित अग्रवाल, भवानी शंकर दुधानी व आदर्श सेवा समिति से जीपी सिंघल उपस्थित थे। प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश अग्रवाल ने बताया कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान जीपी सिंघल, मुकेश दुदावत, रूपा परसरामपुरिया एवं राकेश जी के धर्मपत्नी आशा दुदावत ने राकेश जी के साथ बिताए अपने अनुभव साझा किया।
जिला महिला अध्यक्ष सरिता बेरिया ने बताया की समाज संपत्ति ट्रस्ट के अध्यक्ष पवन खेमका ने सभी को विश्वास दिलाया की राकेश जी द्वारा शुरू किए गए कार्यों को आगे बढ़ते हुए वे समाज के विकास को नए आयाम प्रदान करने में कोई कौर कसर नहीं छोड़ेंगे।
युवा जिलाध्यक्ष दिनेश कामलिया ने बताया की कार्यक्रम में प्रदेश सम्मेलन के पवन अग्रवाल, पंकज मानसिंहका, योगेश मित्तल,अर्पित दुदावत, बृजेश बंसल, योगेश अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, अनीता नागौरी,अमित अग्रवाल, व युवा जिला सम्मेलन के संगठन मंत्री जय अग्रवाल, विवेक गोयल सहित अन्य समाज जन भी उपस्थित थे।


Social Plugin