Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ द्वारा एमजीएच ब्लड बैंक प्रभारी दिनेश शर्मा का किया भव्य अभिनंदन

 

 

 

 

कर्मठता और निस्वार्थ सेवा भाव से ही व्यक्ति समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाता है: महंत मोहन शरण

 

                 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग में उत्कृष्ट कार्य कर समाज को गौरवान्वित करने वाले महात्मा गांधी अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी दिनेश चन्द्र शर्मा का भीलवाड़ा में भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। यह सम्मान युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ संस्थान द्वारा  महंत मोहन शरण शास्त्री के पावन सानिध्य में आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं संभाग अजमेर द्वारा दिनेश शर्मा को संभागीय स्तर पर प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया था। उनकी इस राजकीय उपलब्धि पर स्थानीय समाज जनों और संस्थान के सदस्यों में भारी उत्साह देखा गया। सम्मान समारोह के दौरान महंत मोहन शरण ने दिनेश शर्मा को आशीर्वाद देते हुए कहा कि कर्मठता और निस्वार्थ सेवा भाव से ही व्यक्ति समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाता है। उन्होंने समाज के युवाओं से इस सफलता से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों ने दिनेश शर्मा को माला पहनाकर मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ संस्थान ने इस सम्मान को केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि माना, बल्कि इसे संपूर्ण ब्राह्मण समाज के लिए गौरव का क्षण बताया। भीलवाड़ा के प्रबुद्धजनों ने भी दिनेश शर्मा की कर्तव्यनिष्ठा की मुक्त कंठ से सराहना की है। सम्मान करने वालों में जिला अध्यक्ष कमलेश पालीवाल, गोपाल नागर, महावीर उपाध्याय, गोपाल सुखवाल, पूजा शर्मा, अर्पणा ओझा, विनोद ओझा, रीता तिवारी, ऊषा पारीक, नरेंद्र पारीक, ओम पारीक, गोपाल गर्ग सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।