Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन, प्रतिभावान बेटियों का किया सम्मान

 

 

महात्मा ज्योति बा फुले माली सेवा संस्थान एवं समस्त माली समाज द्वारा प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई सावित्रीबाई फुले जयंती

 

 भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) महान समाज सुधारक एवं देश की प्रथम महिला शिक्षक सावित्रीबाई फूले की 195वीं जयंति शनिवार को प्रेरणा दिवस के रूप में श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। महात्मा ज्योति बा फूले माली सेवा संस्थान भीलवाड़ा एवं समस्त माली समाज द्वारा शहर के बेटी गौरव उद्यान में स्थापित मां सावित्रीबाई फूले की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। संस्थान के जिला सचिव राजकुमार माली ने बताया कि पुष्पाजंलि के बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में समाज की उन प्रतिभावान बेटियों का भी सम्मान किया गया जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय प्रदर्शन कर समाज का गौरव बढ़ाया है। गोष्ठी में भीलवाड़ा जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़, पूर्व पार्षद नंदलाल माली, उंकारलाल माली, राजकुमार माली, दिनेश माली, सुमित माली आदि ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक सुधारों एवं महिला शिक्षा की अलख जगाने वाली महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फूले का पूरा जीवन हमारे लिए अनुकरणीय एवं प्रेरणा का स्रोत है। उनके प्रयासों से ही भारत में बालिका शिक्षा के प्रति जागृति आई और समाज को कई कुरीतियों से मुक्त होने का अवसर मिला। समाज एवं राष्ट्र की सेवा में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। ऐसी महान समाज सुधारक का जीवन हम सभी को समाज राष्ट्र हित में श्रेष्ठ कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करता है। समारोह में देश का गौरव बढ़ाने वाली महिलाओं के चित्रों पर भी पुष्पाजंलि अर्पित कर नारी शक्ति के प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त किया गया। इन महिलाओं में वीरांगना रानी पद्मनी, पन्नाधाय, भक्तिमति मीराबाई, स्वरकोकिला लता मंगेशकर, अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला, नोबल पुरस्कार विजेता मदर टेरसा, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, पवर्तारोही बछेन्द्रीपाल, बॉक्सर मैरीकॉम एवं बैडमिन्टन खिलाड़ी साइना नेहवाल शामिल थी। समारोह में माली समाज की प्रतिभावान बेटियों जिनमे विद्यार्थी, खिलाड़ी, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि आदि शामिल थे उनका सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में कविता पारेता, रिषिका माली, दीपिका जजावरा, चार्वी माली, कुश्ती में स्वर्णपदक विजेता अंजली माली, माया माली, पार्षद मोहनीदेवी, बादामदेवी, लाड़देवी, तनुश्री माली, टीना माली शामिल थे। कार्यक्रम में बंशीलाल माली, पूसालाल माली, मूलचंद माली, सोहनलाल माली, तोताराम माली, छोटूलाल माली, नवीनकुमार माली, प्रभुलाल माली, राजेन्द्र माली, सपना माली, प्रतिभा माली, सीमा माली, मीना माली, सागर माली, श्यामलाल माली सहित सैकेड़ो समाज बंधु ओर माता बहिने उपस्थित थे।