Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

सोनिया गांधी के जन्म दिवस पर राजेंद्र मार्ग स्कूल मे हुआ सेवा कार्यक्रम आयोजित



''जिला कांग्रेस कमेटी, भीलवाड़ा शहर'' द्वारा 800 छात्रों को वितरित किए फल और बिस्किट


भीलवाडा। (पंकज पोरवाल)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर राजेंद्र मार्ग स्कूल, भीलवाड़ा में एक ''विशाल सेवा कार्यक्रम'' आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग ''800 छात्रों को फल और बिस्कुट का वितरण'' किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ''जिला कांग्रेस कमेटी, भीलवाड़ा शहर'' द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, पार्टी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। जिलाध्यक्ष शिवराम (जीपी) खटीक के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा गतिविधि को लेकर पूरे शहर के कांग्रेसजनों में विशेष उत्साह देखा गया। उन्होंने कहा कि '"कांग्रेस की संस्कृति सेवा और समाज के प्रति समर्पण की है। सोनिया गांधी के जनसेवा और त्याग के मार्ग पर चलते हुए आज हमने बच्चों के लिए यह छोटा सा प्रयास किया है। कुणाल ओझा ने बताया कि इस सेवा कार्य का उद्देश्य बच्चों में खुशी बाँटना और समाज में सकारात्मक संदेश देना है। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष धर्मेन्द्र पारीक, संजय पेडीवाल, पीसीसी सदस्य मनोज पालीवाल, अनिल राठी, विश्वनाथ पाराशर, मोहम्मद हारून रंगरेज, शाबीर शेख, पार्षद वसीम शेख, निसार सिलावट, पार्षद श्याम लाल महोल्त्रा, राजकुमार पायक, गोरव शर्मा, गोपाल खटीक, शिव प्रकाश घावरी, इरशाद अंलारी, अनिता पहाड़िया, इरफान शेख, शाबीर नीलगर, रोकी खोईवाल, सागर राठोड़, सुनिल गोरण, रमेश सरवान, राहुल चन्देल सहित पार्टी के विविध पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पार्षद तथा कई कांग्रेसजन मौजूद रहे। अंत में जिलाध्यक्ष ने सभी कांग्रेसजनों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।