174 रोगियों की हुई आँखों की जाँच, 46 रोगियो के हुए मोतियाबिन्द ऑपरेशन, चयनित रोगीयो को बांटे कम्बल
भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) लायंस क्लब भीलवाड़ा द्वारा संचालित लायंस आई हॉस्पिटल और अंधता निवारण सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में मंदिर प्रांगण कोटडी भीलवाड़ा में एक विशाल निःशुल्क नेत्र जाँच एवं ऑपरेशन शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष पवन पंवार एडवोकेट ने की। मुख्य अतिथि हेमंत कुमार (आरपीएस) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक त्वरित अनुसंधान निस्तारण दल भीलवाड़ा एवं विशिष्ट अतिथि एडवोकेट राजेंद्र कुमार कचौलिया द्वारा सभी चयनित रोगी जिनका ऑपरेशन हुआ उनको कम्बल वितरण क्लब द्वारा चलाये जा रहे 2100 निःशुल्क कंबल वितरण अभियान के तहत कर कम्बल वितरण अभियान का शुभारंभ किया गया। क्लब अध्यक्ष अधिवक्ता पवन पंवार ने जानकारी दी कि शिविर में कुल 174 रोगियों की आँखों की जाँच की गई। लायंस आई हॉस्पिटल में डॉ. अंशु बोरदिया और उनकी टीम द्वारा सभी 62 चयनित रोगियों में से 46 रोगियों के सफल ऑपरेशन किए गए। हॉस्पिटल प्रभारी, लायन जेके बागड़ोदिया एवं एलबी रांका ने बताया कि ऑपरेशन के बाद सभी रोगियों को आवश्यक दवाइयाँ, निःशुल्क चश्मे और डिस्चार्ज टिकट देकर सम्मान उनको अपने घर के लिए रवाना किया गया। अध्यक्ष पवन पंवार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए यह आश्वासन दिया कि लायंस क्लब भीलवाड़ा वर्षभर जरूरतमंद व्यक्तियों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। प्रोग्राम का सफल संचालन एडवोकेट ललित सांखला ने किया। शिविर को सफल बनाने में अस्पताल प्रभारी लायन एलबी रांका, लायन रीजन एडवाइजर सुधीर राठी, लायन विनोद जैन, लायन जेपी अग्रवाल, लायन एडवोकेट ललित सांखला सहित सभी लायंस सदस्यों, पदाधिकारियों एवं हॉस्पिटल स्टॉफ का प्रशंसनीय सहयोग रहा।


Social Plugin