Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

रामपुरा आगुचा माइंस में 39वें खान सुरक्षा सप्ताह में सुरक्षित कार्य की शपथ

 

 

 

 

 

 

 

 

सुरक्षित कार्य स्थल विकसित भारत की थीम पर काम करने पर दिया बल, सुरक्षा ध्वज फहराया

 

 

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) हिन्दुस्तान जिंक की रामपुरा आगुचा माइंस में खान सुरक्षा निदेशालय अजमेर क्षेत्र 1 2 के तत्वावधान में 39वां खान सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ सुरक्षित कार्य की शपथ एवं सुरक्षा ध्वज फहरा कर किया। इस वर्ष सुरक्षा सप्ताह का थीम सुरक्षित कार्यस्थल-विकसित भारत रखा गया है। रामपुरा आगुचा माइंस परिसर खान सुरक्षा जागरूकता के रंग में रंग नजर आया। आईबीयू सीईओ राम मुरारी ने ध्वजारोहण कर सुरक्षा प्रतिबद्धता का संदेश दिया। ध्वज फहराते ही पूरा परिसर सुरक्षा जागरूकता नारों से गूंज उठा। राम मुरारी ने अपने संदेश में कहा कि रामपुरा आगुचा माइंस द्वारा हमेशा से सुरक्षा मानकों और प्रक्रियाओं का पालन कर खनन क्षेत्र में अलग पहचान बनाई है। आने वाले वर्षों में इस मानक को और ऊंचा उठाना हमारा संकल्प है, ताकि हर कार्यकर्ता को सुरक्षित, स्वच्छ और अनुशासित कार्यस्थल मिल सके। ध्वजारोहण के बाद खनन एजेंट विकेश चित्तौडा ने श्रमिकों को सुरक्षा शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सुरक्षा नियम सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि हर श्रमिक के जीवन और उसके परिवार की जिम्मेदारी है। खनन प्रबंधक बसंत किशोर महंता ने घोषणा की कि कार्यकर्ता को सुरक्षित स्वच्छ और अनुशासित कार्यस्थल मिल सके। आगुचा माइंस मजदूर संघ के महामंत्री एमके सोनी ने कार्यस्थल पर सतर्कता, अनुशासन और सुरक्षा उपकरणों के अनिवार्य उपयोग पर बल दिया। सभी ने स्वच्छता, हाउसकीपिंग, मशीनों की समय-समय पर देखरेख और सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन को शीर्ष प्राथमिकता के लिए आव्हान किया। सुरक्षा सप्ताह के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। साथ ही प्रदर्शनी, सुरक्षा प्रतियोगिता, आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल, और चिकित्सा जांच शिविर भी लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी, इंजीनियर, तकनीकी कर्मचारी और बड़ी संख्या में बिजनेस पार्टनर एवं श्रमिक उपस्थित रहे। सभी ने दुर्घटना-मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने और सुरक्षा सप्ताह को सफल बनाने का संकल्प लिया।