शाहपुरा में रामनवमी पर 30 को एक शाम राम के नाम होगी काव्य गोष्ठी

शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी - रामचरित मानस मंडल शाहपुरा के तत्वावधान में 30 मार्च गुरूवार को रामनवमी पर राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। मानस मंडल के सचिव शंकरलाल तोषनीवाल ने बताया कि इस अवसर पर मानस मंडल में भगवान राम की भव्य झांकी सजाई जाएगी। दोपहर में वहां महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण होगा।
तोषनीवाल ने बताया कि इसी दिन रात्रि 8 बजे मानस मंडल भवन नया बाजार में एक शाम राम के नाम विषय पर साहित्य सृजन कला संगम के तत्वावधान में काव्य गोष्ठी का भी आयोजन होगा। जिसमें राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि डॉ कैलाश मंडेला, संगीतकार बालकृष्ण बीरां, हास्य कवि दिनेश बंटी, गीतकार सत्येंद्र मंडेला, जयदेव जोशी, संचिना कला संस्थान के अध्यक्ष रामप्रसाद पारीक, गोपाल पंचोली, तेजपाल उपाध्याय तथा पंडित सुनील भट्ट के अलावा स्थानीय कवियों द्वारा काव्य रचना प्रस्तुत की जाएगी। उन्होंने शाहपुरा के वासियों से काव्य गोष्ठी के इस प्रोग्राम में पधार कर गोष्टी का आनंद उठाने का अनुरोध किया है।