जिला अभिभाषक संस्था की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय, न्यायालय परिसर में डिस्पेंसरी का भी होगा लोकार्पण
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भीलवाड़ा के न्यायिक क्षेत्र को नई पहचान देने और अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में 30 नवंबर को महत्वपूर्ण आयोजन होगा। जिला न्यायालय के समीप नवनिर्मित न्यायमूर्ति चौराहे का लोकार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही न्यायालय परिसर में डिस्पेंसरी सहित अन्य सुविधाओं का भी लोकार्पण होगा। कार्यक्रम में राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश, बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इस संबंध में जिला अभिभाषक संस्था की बैठक शुक्रवार को संस्था कार्यालय में अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 30 नवंबर को होने वाले लोकार्पण समारोह की तैयारियों एवं कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा कर जिम्मेदारियां तय की गईं। संस्था के अनुसार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय न्यायाधिपति विनीत माथुर होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में फरजंद अली एवं अरुण मोगा शामिल होंगे। वहीं बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चेयरमैन योगेंद्र सिंह शक्तावत, नवनिर्वाचित सदस्य सुरेशचंद्र श्रीमाली एवं नीरज गुर्जर अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। समारोह में विधायक अशोक कोठारी, सांसद दामोदर अग्रवाल, महापौर जसवंत कंवर, उप महापौर राधेश्याम सोमानी एवं पूर्व महापौर राकेश पाठक की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। बैठक में जिला अभिभाषक संस्था के उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राणावत, महासचिव पंकज दाधीच, रेवेन्यू महासचिव मनोहरलाल बुनकर, कोषाध्यक्ष रवि गोरानी, सह सचिव आदित्य सिंह चौहान, पुस्तकालय सचिव प्रताप तेली सहित मनोनीत सदस्य पंकज पंचोली, राघवेंद्रनाथ व्यास, ओमप्रकाश तेली, वंदना आमेटा, पीरू सिंह गौड़, आनंद शर्मा एवं गणपत सिंह राणावत ने कार्यक्रम की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया। इसके अलावा पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कचोलिया, विक्रम सिंह राठौड़, राजेश शर्मा, भोपाल लाल गुर्जर, मोहम्मद फरजन, ऋषि तिवारी एवं दुर्गेश शर्मा भी बैठक में मौजूद रहे। सभी ने समारोह को गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया।



Social Plugin