बच्चों का सर्वांगीण विकास करना ही शिविर का मुख्य उद्देश्य: गिरीश अग्रवाल
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भारत विकास परिषद विवेकानंद, सनातन संस्था और काशीपुरी वकील कॉलोनी महेश समिति के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 1 जून से आयोजित होने वाले बाल संस्कार शिविर के पोस्टर का विमोचन किया गया। शिविर 1 से 7 जून तक आयोजित किया जाएगा। विवेकानंद शाखा के अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों में सनातन संस्कृति के मूल्यों को रोपना, नैतिक शिक्षा देना और उनका सर्वांगीण विकास करना है। पोस्टर विमोचन के अवसर पर गोविंद प्रसाद सोडाणी सहित समिति और परिषद के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। विमोचन के दौरान वक्ताओं ने बताया कि इस पेम्पलेट और पोस्टर के माध्यम से शिविर की रूपरेखा और जानकारियों को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक बच्चे इस बाल संस्कार शिविर का लाभ उठा सकें और अपनी संस्कृति से जुड़ सकें।


Social Plugin