Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

संगठित नेटवर्क के माध्यम से महिलाएं न केवल सामाजिक बल्कि आर्थिक रूप से भी सशक्त बन सकती हैं: चेयरपर्सन नीता बाबेल

जीतो भीलवाड़ा लेडीज विंग द्वारा "सूत्र-कनेक्टिंग वुमन, क्रिएटिंग स्ट्रेंथ" विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

  

 

 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) महिलाओं को आपसी सहयोग, नेटवर्किंग और व्यवसायिक अवसरों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जीतो लेडीज विंग भीलवाड़ा द्वारा मेंबरशिप ग्रोथ प्रोग्राम के अंतर्गत"सूत्र कनेक्टिंग वुमन, क्रिएटिंग स्ट्रेंथ" विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन सुखाड़िया सर्किल स्थित चौधरी-डांगी जीतो हाउस पर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लेडीज विंग चेयरपर्सन नीता बाबेल के स्वागत उद्बोधन से हुई। उन्होंने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य जीतो लेडीज विंग की संरचना, कार्य प्रणाली एवं सदस्यता से मिलने वाले लाभों की जानकारी देना, साथ ही महिलाओं के बीच आपसी जुड़ाव, सहयोग और नेतृत्व क्षमता को सशक्त करना है। उन्होंने कहा कि संगठित नेटवर्क के माध्यम से महिलाएं केवल सामाजिक रूप से बल्कि आर्थिक रूप से भी सशक्त बन सकती हैं।   लेडीज विंग की चीफ सेक्रेटरी अर्चना पाटौदी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान रितिका पाटनी, श्वेता जैन, निकिता जैन, शीतल पाटनी, चंदा देवी जैन, अनामिका डांगी, ज्योति अजमेरा, प्रिया जैन, नेहा पोखरना सहित नई सदस्याओं का आत्मीय स्वागत किया गया। उन्हें जीतो के विभिन्न प्रोजेक्ट्स एवं वर्टिकल्स से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर शिल्पा रांका ने जीतो बिजनेस नेटवर्क (जेबीएन) के रेफरल सिस्टम की विस्तृत जानकारी साझा की। वहीं अमित कुमार जैन एवं राहुल छाबड़ा ने अपने व्यवसायिक अनुभव साझा करते हुए जेबीएन प्रोजेक्ट की कार्यप्रणाली, उद्देश्य और इससे मिलने वाले व्यावसायिक लाभों को सरल शब्दों में समझाया। तथा विशेष रूप से जैन महिलाओं को जेबीएन के माध्यम से व्यापारिक अवसर उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने पर सार्थक चर्चा की गई। कार्यक्रम में महिलाओं के सतत विकास, आर्थिक मजबूती और सशक्तिकरण के लिए एक साझा दृष्टिकोण प्रस्तुत किया गया, जिससे संगठन की गुणवत्ता एवं मूल्य आधारित सदस्यता को बढ़ावा मिला और जीतो की पहुँच का विस्तार हुआ। इस अवसर पर वाइस चेयरपर्सन नीतू चोरड़िया, मंत्री अमिता बाबेल, दीप्ति अजमेरा, रजनी सिंघवी, सुमन लोढ़ा, सुनीता जैन, ज्योति पोखरना, निर्मला बुलिया, कविता नाहर, किरण सेठिया, ललिता लोसर, कंचन सेठी, अर्चना संचेती, मधु मेड़तवाल, नीता लोढ़ा, संतोषी बोहरा, स्वीटी नानावटी, प्रमिला गोखरू, सोनल मेहता, सुमन दुगड़, दिव्या बोरदिया, मंजू झामड, प्रिया जैन, जिमी जैन, सिम्मी पोखरना, चंदा कोठारी, जूली सुरिया, किरण मेहता, नेहा चोरड़िया, कुसुम जैन, संध्या मेहता, अरुणा पोखरना, अंजना सिसोदिया, बसंता मेहता, नीरूपमा जैन सहित बड़ी संख्या में सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही।