Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन चरित्र आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है: मदन खटोड

 

 

 

भाविप नेताजी सुभाष शाखा द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई, अर्पित की श्रद्धांजलि

 

                भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) भारत विकास परिषद नेताजी सुभाष शाखा द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर छोटी पुलिया स्थित उनकी प्रतिमा पर सुभाष शाखा वरिष्ठतम सदस्य एवं पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया, मदन खटोड़, पंकज लोहिया द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य उद्बोधन में मदन खटोड़ द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नेताजी के आदर्श वाक्य और विचार राष्ट्रवाद, साहस और सर्वाेच्च बलिदान पर आधारित थे। उनके प्रमुख नारों में "तुम मुझे खून दो- मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा", "दिल्ली चलो" और "जय हिंद" शामिल हैं। उन्होंने स्वतंत्रता के लिए संघर्ष और अन्याय के खिलाफ लड़ने को सर्वाेच्च कर्तव्य माना था। भारत में स्वतंत्रता आंदोलन को नई शक्ति प्रदान करते हुए देश की आजादी में बहुत महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई जिनका जीवन चरित्र आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। शाखा के संयोजक-पर्यावरण राजेश सोमानी का जन्मदिन होने पर शाखा के वरिष्ठतम सदस्यों द्वारा उन्हें तिलक और उपरणा ओढ़ाकर जन्मदिन की बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना की गई। कार्यक्रम में अमित काबरा, बसंतीलाल मूंदड़ा, दिनेश शारदा, राजेश चेचानी, मुकेश लाठी, महावीर सोनी, चंद्र प्रकाश काल्या, राजेंद्र राठी, कैलाश सोमानी सुरेश रावत, राजेश सोमानी, प्रवीण बोहरा, रामपाल असावा, गोपाल नराणीवाल एवं मातृशक्ति करूणा लोहिया, सुनीता शारदा, किरण बोहरा आदि कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव कैलाश शर्मा द्वारा किया गया।