Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

25 गुरुजनों का सम्मान, लायंस क्लब ने पौधारोपण से दिया दोहरा संदेश

 

 

शिक्षक दिवस पर राजेंद्र मार्ग विद्यालय में सम्मान समारोह, शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

 

 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) ज्ञान की रोशनी से विद्यार्थियों का भविष्य संवारने वाले 25 शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर सम्मानित कर लायंस क्लब भीलवाड़ा प्रताप ने गुरुजनों के प्रति सम्मान जताया। राजेंद्र मार्ग विद्यालय में आयोजित समारोह में शिक्षकों के शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। सचिव सीए प्रशांत गर्ग ने बताया कि लायंस क्लब द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सेवा कार्य किए जा रहे हैं। समारोह के दौरान क्लब सदस्यों ने पौधों के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में पौधे लगाए। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लायन राहुल माहेश्वरी, लायन पुरुषोत्तम परियानी, लायन सुभाष चुघ एवं लायन अजय अग्रवाल सहित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। सम्मानित शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।       

Uploaded Image