Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

अक्षय सेवा संस्था द्वारा निःशुल्क आई कैंप 8 को

 

विभिन्न कमेटियों का गठन कर अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी, प्रचार प्रसार सामग्री, पम्पलेट, बैनर का किया वितरण

 

 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) अक्षय सेवा संस्था, भीलवाड़ा के तत्वाधान में स्व. श्याम लाल नागोरी एवं स्व. श्रीमती बनारसी देवी नागोरी की पुण्य स्मृति में निःशुल्क आंखों का कैंप 8 फरवरी को हरी सेवा धाम में आयोजन किया जाएगा। संस्था के फाउंडर एवं अध्यक्ष पवन नागोरी ने बताया कि संस्था द्वारा पूर्व में तीन वृहद आई कैंप आयोजित किये गये जिसमें 500 रोगियो के लेंस प्रत्यारोपण के निःशुल्क ऑपरेशन किए गए। संस्था के मुख्य संरक्षक चंद्र देव आर्य ने बताया कि इस कैंप को सफल बनाने के लिए कमेटियों का गठन कर लिया गया है एवं सभी को अलग अलग जिम्मेदारी दे दी गई है। कैंप में आये सभी रोगियों की आंखों की निःशुल्क जांच की जाकर ऑपरेशन के लिए रोगियों का चयन किया जाएगा, चयनित रोगियों के ऑपरेशन, दवाइयां, चश्मे, आवास, भोजन व्यवस्था निःशुल्क रहेगी। महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा लीला शर्मा ने बताया कि कैम्प को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में प्रचार प्रसार सामग्री, पैंपलेट, बैनर, आदि का वितरण कर दिया गया है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष नन्द गोपाल शर्मा, सचिव सुनील व्यास, कोषाध्यक्ष दिनेश तिवाड़ी, राजेश शर्मा (अरबन बैंक), राज कुमार शर्मा, बलराज शर्मा, राकेश जोशी, लोकेश शर्मा, योगेश शर्मा, अनीता चौधरी, मनीषा बाकलीवाल, नीलेश शर्मा, उर्वशी गोस्वामी, विमला व्यास, डॉ पायल टेलर, रामजस चौधरी, विष्णु सोडाणी, मनीष भट्ट, वीरेंद्र शर्मा, राधेश्याम पत्रिया, जगदीश सुखवाल उपस्थित थे।