Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

हरियाणा से आकर टोंक में बना रहे थे दूध के नाम पर जहर, मिलावटी दूध रासायनिक पाउडर सहित पांच को किया गिरफ्तार 


हरियाणा से आकर टोंक में बना रहे थे दूध के नाम पर जहर, मिलावटी दूध रासायनिक पाउडर सहित पांच को किया गिरफ्तार 

भीलवाड़ा: टोंक जिले के डिग्गी कस्बे में रात के अंधेरे में अवैध दूध के काले कारोबार पर टोंक पुलिस की स्पेशल DST टीम व डिग्गी थाना पुलिस ने मंगलवार शाम छापामार कार्यवाही की तो टीम ओर पुलिस की भी आंखे सन रह गई कि आखिर किस तरह डिग्गी कल्याण जी की नगरी में आकर हरियाणा के बहरोड़ का रहने वाला सोनू यादव दूध के नाम पर सोयाबीन तेल और डालडा घी के साथ अन्य रासायनिक पाउडर के माध्यम से मिलावट वाला दूध बनाकर हर दिन 80 हजार लीटर दूध राजधानी जयपुर,अजमेर ओर टोंक के बाजार में बेच रहा था जहा टोक एसपी राजेश कुमार मीना ने कहा कि डिग्गी थाना पुलिस ने मिलावटी दूध के इस कारोबार में पांच लोगो को गिरफ्तार किया है इस दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची सभी सैंपल लिए गए साथ ही टोंक एसपी राजेश कुमार मीना ने आमजन से अपील की की किसी भी व्यक्ति द्वारा मिलावटी दूध बनाया जाता है तो उनकी सूचना तुरंत पुलिस थाने में दें जिससे उन पर सख्त कारवाई की जा सके। मिलावटी दूध लोगों की सेहत के लिए बहुत हानिकारक है।

टोंक जिला पुलिस की DST व डिग्गी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को टोंक जिले के डिग्गी कस्बे मे छापेमारी कर भारी मात्रा में मिलावटी दूध बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया तो मिलावटी दूध की फैक्ट्री से 5 हजार 500 लीटर मिलावटी दूध, दूध का परिवहन करने वाली 5 पिकअप गाड़ियाँ, 1 दूध का टैंकर और भारी मात्रा में सामग्री जिसमे (2100 लीटर सोयाबीन तेल, 500 लीटर डालडा घी(वनस्पति घी), 550 किलो मिल्क पाउडर, 2500 किलो लैक्टोज और 105 किलो कास्टिक सोडा)।

मिलावटी दूध फेक्ट्री पर छापामार कार्यवाही के दौरान मौके से पुलिस ने 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ की जा रही है कि आखिर यह कब से मिलावटी दूध का गोरख धंधा कर रहे हैं इस मिलावटी दूध फैक्ट्री का संचालन सोनू यादव (निवासी बहरोड़) द्वारा किया जा रहा था।पुलिस ने  राजु पुत्र जीवराज जाट (21) निवासी खंडाज पुलिस थाना बांदरसिंदरी अजमेर, कालू पुत्र गोर्वधन  मेघवंशी (22) निवासी कठमाणा पुलिस थाना झिराना टोंक, महिपाल पुत्र रामराज  जाट (22) निवासी ढसूक पुलिस थाना अराई जिला अजमेर, शिवराज पुत्र कालु जाट (25) निवासी कटसुरा पुलिस थाना अराई जिला अजमेर, ओमप्रकाश पुत्र बद्रीलाल  वैष्णव (45) निवासी छोटीकनाई पुलिस थाना भिनाय जिला अजमेर को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के बाद पता चला कि डिग्गी कस्बे में इस फैक्ट्री से रोजाना लगभग 80,000 लीटर जहरीला दूध अजमेर, टोंक और जयपुर के बाजारों में सप्लाई किया जा रहा था दूध बनाने के तरीके में आरोपी पानी में मिल्क पाउडर और लैक्टोज मिलाकर उसे दूध का रंग देते थे। दूध को खराब होने से बचाने के लिए कास्टिक सोडा और फैट बढ़ाने के लिए डालडा व सोयाबीन तेल का उपयोग करते थे।