Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

कमला विहार स्थित राधा कृष्ण मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाया पौषबड़ा महोत्सव

 

 

भक्ति भाव उत्साह से महिलाओं ने कीर्तन के साथ लिया नृत्य का आनंद

 

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) शहर के कमला विहार स्थित राधा कृष्ण मंदिर में महिला मंडल द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ पोषबडा महोत्सव मनाया गया। स्थानीय महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भक्ति भाव से आयोजन को सफल बनाया। मंडल की लीला चेचाणी ने बताया कि विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर भगवान को समरसता का भोग हलुआ, खीरान, नमकीन, मीठी पकौड़ी का भोग लगाया। पौष माह का महत्त्व बताने वाले भजन-कीर्तन किए। बड़ी संख्या में महिलाओं ने कीर्तन के साथ नृत्य का आनंद लिया। पंडित द्वारा ठाकुर जी की महाआरती की गई। उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में सत्यप्रभा सोमानी, प्रवीणा सिंह, सुनीता, शोभा तोषनीवाल, भंवर कंवर, सरोज, सखी, सुमन, पुष्पेंद्र सहित कई महिलाएं सदस्याए गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।