Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

सीए को करियर विकल्प बनाने की ओर बढ़े 2,500 कदम, विद्यार्थियों ने जाना भविष्य का रास्ता

आईसीएआई भीलवाड़ा शाखा का 15 स्कूलों में करियर काउंसलिंग अभियान

 

 

 

 

विद्यार्थियों को अकाउंटिंग, फाइनेंस और वाणिज्य क्षेत्र की संभावनाओं से कराया रूबरू

 

            भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) चार्टर्ड अकाउंटेंसी को लेकर विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने और उन्हें भविष्य के लिए बेहतर करियर विकल्प चुनने में मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से आईसीएआई भीलवाड़ा शाखा की ओर से जिले के 15 विद्यालयों में व्यापक करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। करियर इन अकाउंटिंग एंड फाइनेंस फॉर यूथसीजन-5 एवं सुपर मेगा करियर काउंसलिंग अभियान के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों में 2,500 से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की। आईसीएआई की करियर काउंसलिंग कमेटी द्वारा कमेटी अध्यक्ष सीए अर्पित काबरा एवं उपाध्यक्ष सीए सीए मधुकर एन हीरेगंगे के नेतृत्व में आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को सनदी लेखाकार सहित वाणिज्य, लेखांकन एवं वित्त क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न करियर अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। शाखा अध्यक्ष सीए दिनेश सुथार ने बताया कि आईसीएआई द्वारा 21 अगस्त को पुरे भारत में 2 लाख से अधिक विद्यार्थियों को करियर इन अकाउंटिंग एंड फाइनेंस फॉर यूथ के अंतर्गत करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कक्षा नौवीं और आगे की कक्षा के विद्यार्थियों, महाविद्यालयीन विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को वाणिज्य शिक्षा, सनदी लेखाकार, लेखांकन, वित्त, कराधान, प्रौद्योगिकी एवं उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में उपलब्ध उज्ज्वल करियर अवसरों से अवगत कराना रहा। कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को उनकी रुचि, क्षमता एवं भविष्य के लक्ष्यों के अनुरूप सही करियर विकल्प चुनने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। सही समय पर उचित करियर मार्गदर्शन मिलने से विद्यार्थी अपनी रुचि, क्षमता एवं भविष्य के लक्ष्यों के अनुरूप बेहतर निर्णय ले सकते हैं। शाखा सचिव सीए पुलकित राठी ने बताया कि इन व्यापक करियर मार्गदर्शन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों तक सही एवं उपयोगी जानकारी पहुंचाने में शाखा से जुड़े करियर काउंसलर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने वाले काउंसलर्स में सीए दिनेश आगाल, सीए नवनीत तोतला, सीए विनय मंत्री, सीए सुमित कच्छारा, सीए रतन सिंह तंवर, सीए शुभम सिंघवी, सीए क्रांति चौधरी, सीए हिमांशु भदादा, सीए अखिल काकानी, सीए पीयूष डागलिया, सीए लोकेश जैन, सीए अभय मेड़तवाल, सीए विनोद जैन, सीए अतुल चौधरी एवं सीए राहुल नाहर, सीए सुनील सोमानी, सीए पुनीत मेहता, सीए अशोक बोहरा, सीए सिद्धार्थ पेमावत, सीए आयुष नवाल शामिल रहे। काउंसलर्स द्वारा विद्यार्थियों को सनदी लेखाकार पाठ्यक्रम की विभिन्न स्तरों की जानकारी देने के साथ-साथ प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली, अध्ययन के अवसर, करियर की संभावनाओं तथा लेखांकन एवं वित्त के बदलते स्वरूप के बारे में मार्गदर्शन दिया गया। विद्यार्थियों ने काउंसलर्स से विभिन्न करियर विकल्पों से जुड़े प्रश्न पूछे और अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया। शाखा उपाध्यक्ष सीए एस एन लाठी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सनदी लेखाकार पेशे को एक प्रतिष्ठित एवं व्यापक करियर विकल्प के रूप में अपनाने, वाणिज्य विषय के महत्व तथा भविष्य में लेखांकन एवं वित्त क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि सनदी लेखाकार के रूप में वे देश एवं विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना सकते हैं तथा बदलते व्यावसायिक एवं तकनीकी परिवेश में अपने लिए नए अवसर सृजित कर सकते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों तक सीधे पहुंचकर उन्हें सनदी लेखाकार पाठ्यक्रम की संरचना, प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली तथा इस व्यवसाय में उपलब्ध विभिन्न अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। शाखा कोषाध्यक्ष सीए अक्षय सोडानी ने बताया कि इस राष्ट्रव्यापी अभियान को सफल बनाने में आईसीएआई भीलवाड़ा शाखा समिति के सदस्यों ने भी विद्यालयो में जाकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपरोक्त करियर काउंसलर्स, स्वयंसेवकों एवं शाखा कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करते हुए इसे सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। शाखा प्रबंधन द्वारा सभी का धन्यवाद अर्पित किया गया।                  

 

Uploaded Image Uploaded Image