हजारों बहनों ने भाजपा विधायक की कलाई पर बांधी राखी, विधायक ने बहन, बहनोई और भांजे को दिया उपहार, विधायक का बयान बहनों की ढाल बनकर खड़ा रहूंगा हमेशा
भीलवाड़ा: भीलवाड़ा जिले के मांडल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक उदयलाल भड़ाना आज अपने निवास स्थान पालड़ी में रक्षाबंधन का पर्व मना रहे हैं जहा मांडल विधानसभा क्षेत्र की हजारों बहने अपने विधायक भाई उदयलाल भड़ाना के कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर लंबी उम्र की कामना कर रही है वहीं विधायक भाई अपने विधानसभा क्षेत्र माण्डल की बहनों को उपहार स्वरूप लहंगा चुन्नर, भांजे के लिए नारियल व कंवर साहब के लिए सफारी सूट भेट कर रहे हैं इस दौरान हजारों की संख्या में महिलाएं नाचते- गाते हुए विधायक आवास पहुंच रही है जहां विधायक ने कहा कि आज बहनों ने मेरे राखी बांधी है मैं जब तक जीवित रहूंगा इन बहनों के लिए हमेशा ढाल बनकर खड़ा रहूंगा ।
जहां भीलवाड़ा जिले के मांडल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक उदयलाल भड़ाना ने कहा कि मैं आज भीलवाड़ा जिले सहित मांडल विधानसभा क्षेत्र की तमाम बहनों को रक्षाबंधन की बधाई देता हूं आज गुरुवार को मांडल विधानसभा क्षेत्र की तमाम बहनों द्वारा मेरी लंबी उम्र की कामना को लेकर बड़ी बहनों का आशीर्वाद और छोटी बहनों का प्यार मुझे मिल रहा है जहां इन बहनों ने मेरे हाथ पर राखी बांधकर मेरी लंबी उम्र की कामना की मै ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इसी प्रकार बहनों का आशीर्वाद मेरे पर बना रहे और बहनों के परिवार में सुख ,शांति रहे बहनों के कोई तकलीफ आएगी तो विधायक उदयलाल भड़ाना ढाल बनकर खड़ा रहेगा। हजारों की संख्या आज बहने आई है मैं राजनीतिक व्यक्ति हूं मैंने सोचा कि कार्यक्रम बड़ा किया जाए आज का दिन केवल बहनों के नाम है बहनों का भी मान सम्मान होना चाहिए बहनों के आशीर्वाद का ऋण में जरूर चुकाने की कोशिश करूंगा। बहनों द्वारा मेरी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के बाद मेने ऊपहार स्वरूप लहंगा चुन्नर उनको भोजन प्रसादी के साथ ही भांजे के लिए नारियल वह जवाई साहब के लिए सफारी सूट दिया जा रहा है वर्तमान मैं यह पहली शुरुआत है।
Somdutt Tripathi
Bhilwara
Mo.09783454856
Bhilwara
Mo.09783454856




Social Plugin